देश में चिप से लेकर जहाज तक बनाने का लक्ष्य, ट्रेड शो में बोले पीएम मोदी

Updated:
विज्ञापन
UP International Trade Show 2025

ट्रेड शो में पीएम मोदी (Photo: PTI)

UP International Trade Show 2025 : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत जैसे देश को किसी पर निर्भर रहना अब स्वीकार्य नहीं है.” उन्होंने आगे कहा कि “दुनिया में परेशानियों और अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की आर्थिक वृद्धि अच्छी है. मुश्किल हालात हमें रोक नहीं सकते, बल्कि ऐसे समय में हम नए रास्ते खोजते हैं. इन सभी चुनौतियों के बीच भारत आने वाले दशकों के लिए मजबूत नींव तैयार कर रहा है.”

विज्ञापन

UP International Trade Show 2025 : प्रधानमंत्री मोदी ने ‘उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला’ का उद्घाटन करते हुए कहा कि दुनिया में परेशानियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था अच्छी बढ़ रही है. सरकार ‘मेक इन इंडिया’ पर जोर दे रही है और देश में चिप से लेकर जहाज तक बनाने का लक्ष्य रखा गया है. यह मेला भारत के व्यापार और उत्पादन को बढ़ावा देगा.

रिसर्च और इनोवेशन पर मोदी सरकार का फोकस

प्रधानमंत्री मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रिसर्च और इनोवेशन में निवेश बढ़ाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनना होगा. भारत में हर वह चीज जो बन सकती है और उसे यहीं बनाना चाहिए. रूस के सहयोग से उत्तर प्रदेश में स्थापित फैक्टरी में जल्द ही एके-203 राइफल को बनाना शुरू किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh Trade Show 2025: इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन और उद्योग जगत का महाकुंभ

पीएम मोदी ने कहा कि हम जीवंत रक्षा क्षेत्र विकसित कर रहे हैं, ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र बना रहे हैं जहां हर घटक पर ‘मेड इन इंडिया’ का चिह्न हो. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जैसे देश को किसी पर निर्भर रहना अब स्वीकार्य नहीं है. किसी पर निर्भर रहना सबसे बड़ी कमजोरी है. जितना देश दूसरों पर निर्भर रहेगा, उसकी वृद्धि उतनी ही कम होगी. आगे उन्होंने कहा कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों से गरीबों एवं मध्यम वर्ग के लिए करों में उल्लेखनीय कमी आई.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola