UP Flood : 'गंगा' में जमुना ने तोड़ा दम! बाढ़ में फंसी गर्भवती महिला की नाव में मौत

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 18 Aug 2025 8:33 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

UP Flood : गर्भवती जमुना को पति और परिजन नाव से शहर ले जा रहे थे. धारा नगरी तक छह किलोमीटर का सफर पूरा होने से पहले ही तेज प्रसव पीड़ा के कारण रास्ते में ही जमुना की मौत हो गई.

विज्ञापन

UP Flood : फर्रुखाबाद के पंखियन की मधिया गांव की एक गर्भवती महिला की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह गंगा में बाढ़ के पानी से होते हुए अस्पताल ले जाते समय नाव पर ही उसकी मौत हो गई. चार घंटे बाद नाव शहर के किनारे पहुंची. महिला का शव स्थानीय कब्रिस्तान में दफनाया गया. अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया ने खबर प्रकाशित की है. खबर के अनुसार, गंगा किनारे मौ दरवाजा क्षेत्र के पंखियन की मधिया गांव में भारी बाढ़ आ गई. इसी गांव की 32 वर्षीय जमुना खातून (पत्नी जरीफ मोहम्मद) गर्भवती थीं और शुक्रवार तड़के ही उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई.

प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद एक स्थानीय स्वास्थ्यकर्मी नाव से गांव पहुंचे और परिवार को महिला को अस्पताल ले जाने की सलाह दी. इसके बाद जरीफ और परिजनों ने नाव के जरिए बाढ़ के पानी से गुजरते हुए उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की. लेकिन छह किलोमीटर लंबे सफर को पूरा करने से पहले ही जमुना को तेज प्रसव पीड़ा हुई और उन्होंने दम तोड़ दिया.

परिवार चार घंटे बाद शव को लेकर धारा नगरी पहुंचा

परिवार बाढ़ के पानी से जूझते हुए करीब चार घंटे बाद धारा नगरी पहुंचा. गांव के वे लोग, जो बाढ़ से बचकर बड़ा बंगशपुरा मोहल्ले स्थित दुल्हा शाह की दरगाह पर शरण लिए हुए थे, उन्होंने भी मदद की. शव को दरगाह पर रखा गया. वहीं नायब तहसीलदार सनी कन्नौजिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया. 

यह भी पढ़ें : Video : अंतिम संस्कार के दौरान अचानक आ गई बाढ़, पानी में घिर गई चिता फिर…

जमुना का शव दफनाया गया

जरीफ अहमद ने बताया कि जमुना अपने पीछे दो बेटियां, मेजाबीन और गुलशन के अलावा एक बेटा ईसा मोहम्मद छोड़ गई हैं. जरीफ मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं. देर रात जमुना का शव दफनाया गया.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola