यूक्रेन ने किया मां काली का अपमान, आपत्तिजनक तस्वीर पर बवाल, विदेश मंत्री से कार्रवाई की मांग

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 02 May 2023 10:15 AM

विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मां काली की एक तस्वीर शेयर की. जो काफी अपमानजनक है. फोटो पर भारतीयों ने नाराजगी जतायी है और विदेश मंत्री एस जयशंकर से एक्शन लेने की मांग की है.

विज्ञापन

रूस के साथ जारी जंग के बीच यूक्रेन ने भारत के साथ नापाक हरकत कर दी है. यूक्रेन ने मां काली का अपमान किया है. यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मां काली का आपत्तिजनक फोटो ट्वीट किया. जिसे देखने के बाद भारतीयों का गुस्सा फूट पड़ा. सोशल मीडिया पर यूक्रेन की जमकर निंदा की जा रही है.

मां काली के अपमान पर भारतीयों ने विदेश मंत्री से एक्शन लेने की मांग की

रक्षा मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मां काली की एक तस्वीर शेयर की. जो काफी अपमानजनक है. फोटो पर भारतीयों ने नाराजगी जतायी है और विदेश मंत्री एस जयशंकर से एक्शन लेने की मांग की है. सोशल मीडियो में भारतीयों ने यूक्रेन को जमकर लताड़ा. भारतीयों ने इस हरकत को यूक्रेन की घटिया मानसिकता बताया.

मां काली के अपमान पर यूक्रेन ने मांगी माफी

मां काली के अपमान पर यूक्रेन ने ट्वीट कर माफी मांगी है. यूक्रेन के विदेश मामलों के प्रथम उप मंत्री एमिन डेजेपर ने ट्वीट किया और लिखा, हमें यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के ट्वीट पर हिंदू देवी काली के अपमान पर खेद है. यूक्रेन और इसके लोग भारतीय संस्कृति का सम्मान करते हैं.

Also Read: यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की पर 400 मिलियन डॉलर गबन का आरोप, अधिकारियों की मदद से गायब की सहायता राशि!

विरोध के बाद यूक्रेन रक्षा मंत्रालय ने मां काली का आपत्तिजनक फोटो हटाया

मां काली की आपत्तिजनक तस्वीर को लेकर यूक्रेन की भारी निंदा हो रही है. भारतीय लोगों ने यूक्रेन को इसके लिए जमकर लताड़ा है. सोशल मीडिया पर लगातार लोगों की तीखी प्रतिक्रिया हा रही है. इधर लोगों के विरोध के बाद यूक्रेन रक्षा मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल से मां काली की आपत्तिजनक तस्वीर हटा ली है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola