Today NewsWrap: सुबह की बड़ी खबरें पढ़ें, 46वीं GST काउंसिल की बैठक आज

Today NewsWrap : आयकर रिटर्न दाखिल करने की आज अंतिम तारीख है. EPFO में ई-नॉमिनेशन दर्ज कराने और आधार से PF लिंक करने का आज आखिरी दिन है. जानें आज की बड़ी खबरें
Today NewsWrap : सुबह की न्यूज डायरी पर एक नजर (31 दिसंबर, शुक्रवार) डालते हैं. सबसे पहले आज देश और विदेश में होने वाले मुख्य कार्यक्रमों की बात करें तो…
-आज जनरल रावत के हेलिकॉप्टर हादसे में ट्राई सर्विस इंक्वायरी की रिपोर्ट आने वाली है.
-आयकर रिटर्न दाखिल करने की आज अंतिम तारीख है.
-EPFO में ई-नॉमिनेशन दर्ज कराने और आधार से PF लिंक करने का आज आखिरी दिन है.
-46वीं GST काउंसिल की बैठक आज होगी जिसकी अध्यक्षता वित्त मंत्री करेंगी.
-अरविंद केजरीवाल पटियाला में शांति मार्च में होंगे शामिल
-पीयूष जैन मामले में अखिलेश यादव आज कन्नौज में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
-आज अयोध्या जाएंगे अमित शाह, रामलला और हनुमानगढ़ी के करेंगे दर्शन
भारत में ओमिक्रॉन वेरिएंट से मौत का पहला मामला सामने आया है. महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ के एक अस्पताल में ओमिक्रॉन संक्रमित करीब 52 साल के व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. विस्तृत खबर
Bareilly News: भाजपा की जन विश्वास यात्रा गुरुवार रात 09.30 बजे बरेली की नवाबगंज विधानसभा पहुंची. भाजपाइयों ने फूलों से स्वागत किया. जनविश्वास यात्रा का रात्रि विश्राम बहेड़ी विधानसभा में हुआ. आज जनविश्वास यात्रा में गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे. विस्तृत खबर
बिहार में ओमिक्रोन वायरस ने दस्तक दे दी है. राज्य का पहला ओमिक्रोन संक्रमित पटना में पाया गया है. यह मरीज आयकार चौराहे के पास आइएएस कॉलोनी का निवासी है. विस्तृत खबर
देश में आठ राज्यों के 14 शहरों में कोविड के मामलों में अचानक वृद्धि को देखते हुए केंद्र सरकार सतर्क हो गयी है. सरकार ने आठ राज्यों झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक झारखंड को पत्र लिख कर कोरोना से बचाव के लिए बताये गये निर्देशों का पालन करने को कहा है. विस्तृत खबर
महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी मामले में रायपुर कोर्ट ने कालीचरण महाराज को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है. आज गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कालीचरण महाराज को रायपुर कोर्ट के सामने पेश किया था. विस्तृत खबर
पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरा झारखंड इनदिनों बारिश, घने बादल, कुहासा और ठंड (Jharkhand Weather Forecast) की आगोश में समा गया है. मौसम विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर को सुबह में कुहासा रहेगा और जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, खिली हुई धूप देखने को मिलेगी. विस्तृत खबर
Pro Kabaddi Match 22 Haryana Steelers vs Bengaluru Bulls प्रो कबड्डी सीजन 8 के 22 वें मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स ने हरियाणा स्टीलर्स को 42-28 से हराया. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं. विस्तृत खबर
घर के कोने-कोने में कैश रखने वाले कन्नौज के इत्र व्यापारी पीयूष जैन के मामले में गुरुवार 30 दिसंबर की शाम एक नया मोड़ आ गया है. गुड्स एंड सर्विस टैक्स इंटेलिजेंस महानिदेशालय (DGGI) ने इस मामले में मीडिया में चल रही कई तरह की खबरों को एक सिरे से नकार दिया है. विस्तृत खबर
आज 31 दिसंबर है. इसके बाद कल यानी शनिवार को हम नये साल में प्रवेश कर जाएंगे. नया साल आपके जीवन में कई तरह के बदलाव लाने वाला है जिसे जानना आपके लिए जरूरी है. विस्तृत खबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




