सुबह की न्यूज डायरी : दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों पर डीडीएमए की बैठक, स्कूल बंद करने पर होगा फैसला

Today News Wrap
Today NewsWrap : दिल्ली की जहांगीरपुरी हिंसा की जांच जारी है. आज जहांगीरपुरी में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए एमसीडी का बुल्डोजर चलेगा. रूस यूक्रेन युद्ध जारी है. पीएम मोदी के गुजरात दौरे का आज आखिरी दिन है. आईपीएल का मनोरंजक मैच आज शाम 7.30 बजे खेला जाएगा. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.
सुबह की न्यूज डायरी पर एक नजर ( 20 अप्रैल, बुधवार) डालते हैं. सबसे पहले आज देश और विदेश में होने वाले मुख्य कार्यक्रमों की बात करें तो…
-
हिंसाग्रस्त जहांगीरपुरी में आज चलेगा एमसीडी का बुलडोजर, मुख्य आरोपियों पर लगाया गया एनएसए
-
प्रोजेक्ट-75 की छठी पनडुब्बी आईएनएस वागशीर की जाएगी लॉन्च, 12 महीने के चलते रहेंगे परीक्षण
-
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों पर डीडीएमए की बैठक, स्कूल बंद करने पर होगा फैसला
-
महाराष्ट्र में तेज हुई कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में 137 नए मामले
-
नरेश कुमार होंगे दिल्ली के अगले मुख्य सचिव, आदेश जारी
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का आज अंतिम दिन, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
-
उत्तराखंड में आईएएस अधिकारियों का तबादला, 22 अफसर इधर से उधर
-
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच का मैच आज शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा
दिल्ली में कोरोना (Coronavirus) संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है. नये रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. बीते एक दिन में 6 सौ से ज्यादा नये मरीज सामने आये हैं. सबसे बड़ी बात की संक्रमितों की संख्या में बच्चे भी शामिल है.
कहलगांव : सबौर से कहलगांव तक एनएच-80 के अनगिनत खतरनाक गड्ढे मौत के कारण बन रहे हैं. इन भयानक गड्ढों के कारण गिट्टी लदे ट्रक-हाइवा धीमी रफ्तार से चलते हैं, लेकिन इसके बाद भी वे लगातार पलट रहे हैं. सबसे अधिक परेशानी बाइक सवारों को हो रही है, जो जान हथेली पर लेकर चल रहे हैं. ज्यादातर लोगों ने तो एनएच पर बाइक की सवारी करनी ही छोड़ दी है. आये दिन हो रहे हादसों को देख राहगीरों का कलेजा मुंह को आ जाता है.
रांची : कांके विधायक समरीलाल द्वारा गलत जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव जीतने का मामला फिलहाल राजभवन में ही है. राज्यपाल रमेश बैस इसकी समीक्षा कर शीघ्र ही चुनाव अायोग के पास राय लेने के लिए भेजेंगे.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 और स्थानीय प्राधिकरण (एमएलसी) सीट का चुनाव संपन्न होने के बाद हर किसी की निगाह नगर निकाय (नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत) के चुनाव पर लग गई है.
कलकत्ता हाईकोर्ट ने कोलकाता महानगर के जीडी बिरला स्कूल सहित अन्य निजी स्कूल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिया है. हाईकोर्ट ने कहा है कि किसी छात्र की फीस बकाया होने पर भी उसे स्कूल आने से रोका नहीं जा सकता.
Lock Upp: कंगना रनौत होस्टेड शो लॉक अप (Lock Upp) में हाल ही में कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिला. जहां एक ओर जीशान खान और आजमा फलाह की लड़ाई ने दर्शकों का ध्यान खींचा. तो दूसरी तरफ पायल रोहतगी और प्रिंस नरूला के बीच जमकर कहासुनी हुई. इस बीच शो से करणवीर बोहरा एक बार फिर से बाहर हो गए.
आज तारीख है 20 अप्रैल 2022 दिन मंगलवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




