Today News Wrap: कांग्रेस के घोषणापत्र पर बीजेपी का हमला, चुरू में गरजे पीएम मोदी, पढ़ें शाम की बड़ी खबरें
Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Apr 2024 6:39 AM
Today News Wrap
Today News Wrap: कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र पर बीजेपी ने जोरदार हमला करते हुए इसे झूठ का पुलिंदा कहा है. वहीं, राजस्थान के चुरू से पीएम मोदी ने कहा है कि हताशा और निराशा मोदी के पास फटक भी नहीं सकती. पढ़ें शाम की बड़ी खबरें
5 अप्रैल की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ के रायपुर में बिजली कंपनी के दफ्तर में लगी भीषण आग
कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर बीजेपी का हमला, कहा- घोषणापत्र में झूठे वादे किए
सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा एक्ट रद्द करने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
भारत की तरक्की से दुनिया भी हैरान, राजस्थान के चुरू गरजे पीएम मोदी
अन्य बड़ी खबरों पर नजर
कांग्रेस के घोषणापत्र पर बीजेपी का जोरदार हमला, बताया- झूठ का पुलिंदा
BJP on Congress Manifesto: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र पर बीजेपी ने हमला किया है. बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा है. पढ़ें विस्तृत खबर
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई हाई कोर्ट के फैसले पर रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम को असंवैधानिक करार देने संबंधी इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद मदरसों को सरकार से मिलता रहेगा पैसा. पढ़ें विस्तृत खबर
‘हताशा और निराशा मोदी के पास फटक भी नहीं सकती’, चुरू में गरजे पीएम मोदी
PM Modi in Rajasthan : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पीएम मोदी राजस्थान में हैं. यहां चुरू में उन्होंने कहा कि भारत की तरक्की देखकर पूरी दुनिया हैरान हो रही है. पढ़ें विस्तृत खबर
पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने रांची CJM कोर्ट के समन के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर की याचिका
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची की सीजीएम कोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की. रांची की अदालत ने ईडी के समन की अवहेलना मामले में संज्ञान लिया था. पढ़ें विस्तृत खबर
लोकसभा चुनाव 2024: झारखंड-यूपी बॉर्डर से लाखों रुपये कैश बरामद
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तेजी से वाहनों की जांच की जा रही है. इसी क्रम में गढ़वा के झारखंड-यूपी बॉर्डर से दो वाहनों से पांच लाख कैश बरामद किए गए हैं. पढ़ें विस्तृत खबर
चुनाव आयोग से बीजेपी ने क्यों की ममता बनर्जी की शिकायत, जानें क्या है मामला
भाजपा ने ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री के खिलाय कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. पढ़ें विस्तृत खबर
नरेंद्र मोदी की राह पर नीतीश कुमार, गया में पहली बार करेंगे रोड शो
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी रोड शो करेंगे. उनका पहला रोड शो बिहार के गया में होगा. 9 अप्रैल को वो जीतनराम माझी के लिए रोड शो करेंगे. रोड शो के बाद वो एक सभा को भी संबोधित करेंगे. पढ़ें विस्तृत खबर
Time Travel करनेवाले ने बताया- 2024 में होगा विश्व युद्ध
एक शख्स ने खुद को टाइम ट्रैवलर बता कर भविष्य में होनेवाली घटनाओं को लेकर ऐसे दावे किये हैं, जिनके बारे में जानकर आपको हैरानी हो सकती है. पढ़ें विस्तृत खबर
Farrey OTT Release: अलीजेह अग्निहोत्री की फर्रे इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज
Farrey OTT Release: साल 2023 की स्लीपर हिट्स में से एक, फर्रे, लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ओटीटी पर आ गई है. यह फिल्म ZEE5 पर स्ट्रीम हो रही है और आप इस वीकेंड इसे एंजॉय कर सकते हैं. पढ़ें विस्तृत खबर
Maruti की कारों पर बंपर बेनिफिट! जिम्नी पर 1.5 लाख रुपये तक फायदा
Maruti Car Discount: मारुति सुजुकी इंडिया की ऑफरोड 5-डोर एसयूवी कार जिम्नी है. मूलत: यह 4-सीटर कार है, जिसमें चार लोग बैठकर सफर कर सकते हैं. पढ़ें विस्तृत खबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










