Farrey OTT Release: अलीजेह अग्निहोत्री की फर्रे इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज, फैमिली के साथ जरूर देखें

Published by : Ashish Lata Updated At : 08 Apr 2024 1:49 PM

विज्ञापन

Farrey OTT release

Farrey OTT Release: साल 2023 की स्लीपर हिट्स में से एक, फर्रे, लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ओटीटी पर आ गई है. यह फिल्म ZEE5 पर स्ट्रीम हो रही है और आप इस वीकेंड इसे एंजॉय कर सकते हैं.

विज्ञापन

Farrey OTT Release: अगर आपने अभी तक सलमान खान की भतीजी अलीजेह अग्निहोत्री की पहली फिल्म फर्रे नहीं देखी है, तो अब ये मूवी ओटीटी पर आ चुकी है. जी हां आपने सही पढ़ा, आइये जानते हैं आप इसे कहां और कब देख सकते हैं.

सलमान खान, अतुल अग्निहोत्री और अलवीरा अग्निहोत्री द्वारा समर्थित यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम हो रही है. इस वीकेंड आप इसे एंजॉय कर सकते हैं.

ZEE5 ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फर्रे का एक प्रोमो शेयर कर फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की. वहीं कैप्शन में लिखा, ”4 स्टूडेंट… 1 गोल. परफेक्ट स्कोर के लिए सब कुछ जोखिम में डालना! #Farray अभी स्ट्रीमिंग, केवल #ZEE5 पर.”

सौमेंद्र पाधी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का विषय भारत में शिक्षा प्रणाली पर जोर देता है. ये फिल्म यह भी दर्शाता है कि कैसे कम पैसों वाले छात्रों की एज्युकेशन में कितनी परेशानी आती है.

Also Read- Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya OTT Release: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म, अभी करें एंजॉय

फर्रे इच्छा और धोखे की कहानी है, जो दिल्ली की 10वीं बोर्ड परीक्षा की टॉपर नियति (अलीज़ेह) के जीवन की कहानी बताती है. स्कॉलरशिप के बदौलत उसका एक बड़े स्कूल में एडमिशन हो जाता है.

नियति को उसके अमीर क्लासमेट चीटिंग रैकेट में भाग लेने के लिए लुभाते हैं, जिससे फिल्म एक रोमांचक नई दिशा में बदल जाती है. जैसे-जैसे रिस्क और रिवॉर्ड बढ़ते जाते हैं, वह खुद को लालच के जाल में फंसती हुई पाती है

फर्रे में रोनित रॉय, जूही बब्बर सोनी, साहिल मेहता, जेन शॉ, प्रसन्ना बिष्ट, अरबाज खान, शिल्पा शुक्ला और इशान जैक महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. फिल्म सुनीर खेतरपाल, निखिल नमित, वाई रविशंकर और नवीन येरनेनी द्वारा सह-निर्मित है.

Also Read- Romantic Web Series OTT: एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज देखकर हो गए हैं बोर, तो इन ओटीटी पर देखें ये रोमांटिक सीरीज

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola