Today News Wrap: पीएम मोदी एनुअल NCC इवेंट में आज होंगे शामिल, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Today News Wrap

Today News Wrap- बिहार में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच बीजेपी की आज अहम बैठक होने वाली हैं. प्रधानमंत्री आज दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक NCC रैली को संबोधित करेंगे. यहां पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

विज्ञापन

27 जनवरी 2024 की बड़ी खबरें

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में एनुअल NCC इवेंट में आज शामिल होंगे.

  • बिहार के सत्तारूढ़ महागठबंधन में उथल-पुथल की अटकलों के बीच विपक्षी दल बीजेपी ने शनिवार को सांसदों और राज्य विधानमंडल के सदस्यों की एक बैठक बुलाई है.

  • समेली परियोजना के उद्घाटन के कारण ओडिशा सरकार ने आज स्कूलों, कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की.

Bihar LIVE: बीजेपी की अहम बैठक आज, बोली कांग्रेस- नीतीश कुमार खो चुके हैं अपनी विश्वसनीयता

Bihar Political Crisis LIVE: बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के अपना रुख एक बार फिर बदल कर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में वापसी के संकेतों के बीच सत्तारूढ़ महागठबंधन में अनिश्चितता के बादल छाये हुए नजर आ रहे हैं. बीजेपी के राज्यसभा सदस्य और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि राजनीति में दरवाजे कभी भी स्थायी रूप से बंद नहीं होते. विस्तृत खबर

Transfer-Posting: बिहार में IAS के बाद 79 IPS को तबादला, बदले गए 14 जिलों के एसपी, देखें लिस्ट

बिहार में सियासी उठापठक के बीच शुक्रवार की शाम कई आईएएस और बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया. वहीं इसके बाद देर रात गृह विभाग ने बड़े पैमाने पर आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों का ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दिया. विस्तृत खबर

BJP जिस तरह लड़ती है लड़ती रहेगी, पगड़ी खोलने के बारे में समय पर दूंगा जवाब, सियासी हलचल पर बोले सम्राट चौधरी

बिहार में सियासी हलचल तेज है. इस बीच बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के बुलावे पर दिल्ली पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी शुक्रवार की शाम पटना पहुंचे. जहां उन्होंने बताया कि दिल्ली में एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें लोकसभा चुनाव पर चर्चा हुई. बिहार में चल रहे सियासी घमासान को लेकर हमारे स्तर पर कोई चर्चा नहीं हुई है. जिस तरह से बीजेपी बिहार में लड़ती रही है, आगे भी लड़ती रहेगी. विस्तृत खबर

Ram Mandir Aarti: अयोध्या में रामलला की कब-कब होगी आरती, श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दी जानकारी

Ayodhya Ram Mandir Aarti: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद मंदिर का पट जब आम लोगों के लिए खुला, तो रामलला के दर्शन के लिए पूरे देश से लोग उमड़ पड़े. राम मंदिर में रामलला के भक्तों का तांता अभी लग रहा है. वहीं राम मंदिर में  विराजमान प्रभु राम की प्रतिमा की आरती भी हो रही है. इसी कड़ी में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर में भगवान राम की आरती और दर्शन के समय के बारे में जानकारी दी है. श्रृंगार आरती से लेकर शयन आरती तक की ट्रस्ट ने पूरी जानकारी दी है. विस्तृत खबर

Republic Day 2024: कश्मीर में डर हो गई पुरानी बात! तस्वीरें बता रहीं हकीकत

75वें गणतंत्र दिवस की धूम पूरे देश में नजर आ रही है. सभी अपने को आज तिरंगे में रंग लेना चाह रहे हैं. इस बीच बहुत ही सुंदर तस्वीरें जम्मू-कश्मीर से सामने आई है. गणतंत्र दिवस के अवसर पर जम्मू के मौलाना आजाद (एमए) स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित हुआ. यहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राष्ट्रीय ध्यव फहराया, साथ हीं परेड का निरीक्षण करते हुए सलामी ली. विस्तृत खबर

तन्मय अग्रवाल ने रणजी ट्रॉफी में जड़ दिए सबसे तेज 300 रन, 252 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

हैदराबाद के बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल ने शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान सिर्फ 147 गेंदों में तिहरा शतक जड़कर रिकॉर्ड तोड़ दिया. हैदराबाद ने केवल 48 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 529 रन बनाए और अग्रवाल ने अपनी शानदार पारी से कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. यह पहली बार था कि किसी बल्लेबाज ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच में 150 गेंदों से कम में तिहरा शतक जड़ा हो. विस्तृत खबर

Aaj Ka Rashifal,27 जनवरी 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal,27 जनवरी 2024: आज तारीख है 27 जनवरी 2024 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.

देखें आज का राशिफल

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola