Bihar Political Crisis: फिर खुलेगा बीजेपी का दरवाजा! बिहार में बदलेगी सत्ता, नीतीश कुमार पर टिकी नजर

Updated:
विज्ञापन

Buxar: Bihar Chief Minister Nitish Kumar along with Union MoS Ashwani Kumar Chaubey offers prayers, at Brahmeshwar Templeduring in Buxar, Saturday, Jan. 27, 2024. (PTI Photo)(PTI01_27_2024_000163B)

Bihar Political Crisis: बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के अपना रुख एक बार फिर बदल कर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में वापसी के संकेतों के बीच सत्तारूढ़ महागठबंधन में अनिश्चितता के बादल छाये हुए नजर आ रहे हैं. बीजेपी के राज्यसभा सदस्य और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि राजनीति में दरवाजे कभी भी स्थायी रूप से बंद नहीं होते. बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम का हर अपडेट पढ़ें यहां…

विज्ञापन

बिहार के राजनीतिक स्थिति पर बीजेपी नेता हरि साहनी ने कहा, खेला तो होगा

बिहार के राजनीतिक स्थिति पर भाजपा नेता हरि साहनी ने कहा, खेला तो होगा… जो स्थिति (बिहार में) पैदा हुई है, उसमें कुछ न कुछ नतीजे निकलेंगे. क्या होगा यह कहा नहीं जा सकता.

सम्राट चौधरी बोले- बिहार की स्थिति जानने के बाद बीजेपी लेगी फैसला

बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा, न नीतीश कुमार ने कोई इस्तीफा दिया है और न ही किसी ने कोई समर्थन वापस लिया है… भाजपा यह जानना चाहती है कि बिहार की स्थिति क्या है, जब पार्टी यह जानेगी तभी तो कोई फैसला लेगी.

बिहार के राजनीतिक हालात पर बोलीं मीसा भारती- मुझे अभी कोई जानकारी नहीं

बिहार के राजनीतिक हालात पर राजद सांसद डॉ मीसा भारती ने कहा, मुझे अभी कोई जानकारी नहीं है..न्यूज में जो कुछ चल रहा है, वो सिर्फ एक बात है, इसके अलावा किसी ने कुछ नहीं कहा है. जब भी राजद सत्ता में आएगी, हम बिहार के लोगों के लिए काम किया और हम भविष्य में भी उनके लिए काम करते रहेंगे.

सियासी हलचल पर बोले बीजेपी सांसद, जो कुछ भी होगा वह बिहार की भलाई के लिए होगा

बिहार के राजनीतिक हालात पर बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा, आप (मीडिया) कह रहे हैं कि कुछ अच्छा बदलाव होने वाला है. हमें उम्मीद है कि जो कुछ भी होगा वह बिहार की भलाई के लिए होगा. हम इसके लिए पटना आते रहेंगे बैठकें.

सियासी हलचल के बीच आरजेडी ने बिहार की सभी 40 लोकसभा सीट पर जीत का किया दावा

राजद विधायक रीतलाल यादव ने कहा, बैठक में हमने लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की. हम सभी 40 लोकसभा सीटें जीतेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola