Republic Day 2024: कश्मीर में डर हो गई पुरानी बात! तस्वीरें बता रहीं हकीकत

Updated:
विज्ञापन
Republic Day 2024: कश्मीर में डर हो गई पुरानी बात! तस्वीरें बता रहीं हकीकत

Republic Day 2024: आइए नजर डालते हैं तीन तस्वीरों पर जो कश्मीर की अलग कहानी बयां कर रही है…75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जम्मू-कश्मीर से कई तस्वीरें सामने आई है. इन तस्वीरों की चर्चा तेजी से हो रही है.

विज्ञापन

75वें गणतंत्र दिवस की धूम पूरे देश में नजर आ रही है. सभी अपने को आज तिरंगे में रंग लेना चाह रहे हैं. इस बीच बहुत ही सुंदर तस्वीरें जम्मू-कश्मीर से सामने आई है. गणतंत्र दिवस के अवसर पर जम्मू के मौलाना आजाद (एमए) स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित हुआ. यहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राष्ट्रीय ध्यव फहराया, साथ हीं परेड का निरीक्षण करते हुए सलामी ली. इस बीच प्रदेश से कई तस्वीरें आईं जिसमें लोग इस नेशनल डे को खुशी से मनाते नजर आ रहे हैं. सुरक्षाबलों की मौजूदगी में लोग शांति का अहसास कर रहे हैं. आइए नजर डालते हैं तीन तस्वीरों पर जो अलग कहानी बयां कर रही है…

पहली तस्वीर: एक बहुत ही खूबसूरत तस्वीर श्रीनगर से सामने आई है जिसमें 75वें गणतंत्र दिवस के जश्न के दौरान एक युवा सुरक्षाकर्मी के साथ एक युवक सेल्फी लेता नजर आ रहा है. युवक के हाथ में मोबाइल नजर आ रहा है. युवक सेल्फी ले रहा है तो सुरक्षाकर्मी भी उसे नाराज करता नहीं दिख रहा है.

undefined

दूसरी तस्वीर: एक तस्वीर श्रीनगर से सामने आई है. इसमें 75वें गणतंत्र दिवस के जश्न के दौरान सुरक्षा में खड़ा एक सुरक्षा अधिकारी नजर आ रहा है ताकि लोगों को किसी भी तरह से डर का अहसास न हो और वे इस त्योहार को खुलकर मना सके.

undefined

तीसरी तस्वीर: श्रीनगर के लाल चौक इलाके से सामने आई है. तस्वीर में एक लड़का कबूतरों को छूने की कोशिश करता नजर आ रहा है. लाल चौक में कभी नेशनल डे के अवसर पर खौफ नजर आता था.

undefined
Also Read: Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर परेड देखकर खड़े हो गये अतिथि, सीतारमण और अनुराग ठाकुर ने जमकर बजाई ताली

इस बीच जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में हो रही ‘बैंगनी क्रांति’ को गणतंत्र दिवस परेड में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की झांकी में महत्पपूर्ण स्थान मिला है. ‘बैंगनी क्रांति’ भारत की वैज्ञानिक शक्ति और भद्रवाह व आसपास के क्षेत्रों के उन किसानों की मेहनत की भावना को प्रदर्शित करती है, जो पिछले कुछ वर्षों में उद्यमी बन गए हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola