Today News Wrap: VVPAT मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 18 Apr 2024 7:00 AM

विज्ञापन

Today News Wrap: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज केरल में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. महबूबा मुफ्ती अनंतनाग लोकसभा सीट से पर्चा भरेंगी. पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

विज्ञापन

18 अप्रैल की बड़ी खबरें

  • महबूबा मुफ्ती अनंतनाग लोकसभा सीट से पर्चा आज भरने वालीं हैं.
  • आज केरल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी जनसभा करेंगे.
  • पहलवान बनाम बृजभूषण पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई होने वाली है.
  • VVPAT की पर्चियों से डाले गए वोट का मिलान करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होने वाली है.
  • पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल मुकाबला आज चंडीगढ़ के मोहाली में खेला जाएगा.
  • केंद्रीय मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे.

एक नजर अन्य बड़ी खबरों पर

दक्षिण भारत की महिला चलाती है रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी का गिरोह

दक्षिण भारत की एक महिला के बारे में पता चला है, जो रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर भोले-भाले बेरोजगार लोगों से लाखों रुपए की ठगी करती है. चक्रधरपुर मंडल में टिकट बुकिंग काउंटर पर कार्यरत 3 युवकों की गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा हुआ है. पढ़ें पूरी खबर

झारखंड में सबसे पहले कहां होगा लोकसभा चुनाव?

भारत में इस बार 7 चरणों में लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं. झारखंड में 4 चरणों में चुनाव होंगे. क्या आप जानते हैं कि लोकसभा चुनाव 2024 में सबसे पहले झारखंड की किन लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे? पढ़ें पूरी खबर

Lok Sabha Elections 2024: पहले चरण के लिए खत्म हो गया प्रचार

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का प्रचार आज यानी बुधवार को थम गया है. पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए सियासी दलों ने दिन रात एक कर प्रचार किया. पढ़ें पूरी खबर

बोले पीएम मोदी, 500 साल बाद भव्य मंदिर में विराजे भगवान राम

PM Modi Assam Rally: असम के नलबाड़ी में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि राम नवमी का भी ऐतिहासिक अवसर है. 500 वर्षों के इंतजार के बाद, भगवान राम आखिरकार अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं. पढ़ें पूरी खबर

IPL 2024: दिल्ली ने गुजरात को 6 विकेट से हराया

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के मैच नंबर 32 में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को उसके होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 6 विकेट से रौंदकर शानदार जीत दर्ज की. पढ़ें पूरी खबर

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया बिहार का हाजीपुर

Bihar News : हाजीपुर में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गयी जब नगर थाना क्षेत्र के आरएन कॉलेज के पास कुछ अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े तीन दोस्तों को गोली मार दी. पढ़ें पूरी खबर

बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी अपराधी जवाहर यादव

Bihar News : पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. धनहा थाना की पुलिस ने उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे धवहिया गांव से 15 हजार के इनामी बदमाश जवाहर यादव को गिरफ्तार किया है. पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola