ePaper

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया हाजीपुर, अपराधियों ने सरेआम 3 दोस्तों को मारी गोली

Updated at : 17 Apr 2024 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया हाजीपुर, अपराधियों ने सरेआम 3 दोस्तों को मारी गोली

रामनवमी की कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को हाजीपुर में अपराधियों ने तीन दोस्तों को गोली मार दी. यह घटना उस वक्त हुई जब तीनों कॉलेज के पास बैठकर बात कर रहे थे.

विज्ञापन

Bihar News : हाजीपुर में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गयी जब नगर थाना क्षेत्र के आरएन कॉलेज के पास कुछ अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े तीन दोस्तों को गोली मार दी और मौके से फरार हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायल दोस्तों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. इधर, घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

तीन दोस्तों पर अंधाधुंध फायरिंग

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों दोस्त आरएन कॉलेज के पास बैठकर आपस में बात कर रहे थे. इसी दौरान वहां पहुंचे अज्ञात अपराधियों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस फायरिंग में तीनों दोस्तों को गोली लग गई. घायलों की पहचान बड़ी यशुपुर निवासी अभिषेक कुमार, साहिल कुमार और छोटू कुमार के रूप में की गयी है.

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी. अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. मामले की जांच के लिए पुलिस टीम सदर अस्पताल भी पहुंची. फिलहाल अभी तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

लोगों में गुस्सा

गौरतलब है कि रामनवमी के त्योहार को लेकर आज पूरे शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. भारी संख्या में पुलिस बल व दंडाधिकारी तैनात किये गये थे. इसके बावजूद अपराधी वारदात को अंजाम देकर भाग निकले. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. इस घटना से लोगों में गुस्सा है.

Also Read : बगहा पुलिस के हत्थे चढ़ा 15 हजार का इनामी अपराधी जवाहर यादव, यूपी-बिहार में दर्ज हैं 29 मामले

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन