रेलवे में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह की सरगना है दक्षिण भारत की महिला

3 युवकों की गिरफ्तारी के बाद हुआ बड़ा खुलासा.
रेलवे में नौकरी देने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाली एक महिला का पता चला है. बताया जा रहा है कि वह ठगी करने वाले गिरोह की सरगना है. इस तरह जुड़े हैं तार. पढ़ें.
Table of Contents
दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन के बीरबांस स्टेशन पर फर्जी तरीके से बहाल किये गये तीन युवकों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई अहम जानकारी हासिल हुई है.
रेलवे में बहाली के लिए 8-8 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए
पकड़े गये 3 युवकों तमिलनाडु के धीवन कुमार और पश्चिम बंगाल के रुपम शाह व शुभाशीष मंडल ने पूछताछ में बताया है कि उन लोगों ने रेलवे में बहाली के लिए आठ- आठ लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किये हैं. मामले में दक्षिण भारत की एक महिला का नाम सामने आया है, जो गिरोह की सरगना है. उक्त महिला ने ही पैसे मंगवाये हैं. स्थानीय स्तर पर डेविड सिंह बानरा गिरोह के लिए काम करता था.
अनुराग पूर्ति को मिला है बीरबांस स्टेशन पर टिकट बुकिंग का ठेका
जानकारी के अनुसार, बीरबांस स्टेशन पर आउटसोर्स कंपनी के तौर पर टिकट बुकिंग के लिए अनुराग पूर्ति को ठेका दिया गया है. अनुराग पूर्ति के लिए डेविड सिंह काम करता था. रेलवे में वेंडर बनने के बाद इन लोगों को काम के लिए युवकों की तलाश थी. कंसल्टेंसी कंपनी चलाने वाली उक्त महिला ने ठेका कंपनी को युवक उपलब्ध कराये और युवकों से कहा कि उनकी बहाली रेलवे में हो गयी है.
- गिरफ्तार 3 युवकों ने पूछताछ में विजिलेंस की टीम को दी अहम जानकारी
- चक्रधरपुर रेल मंडल के बीरबांस स्टेशन पर फर्जी तरीके से बहाल 3 युवकों में से 2 पश्चिम बंगाल, 1 तमिलनाडु का
- ठगी करने वाले गिरोह ने युवकों से रुपए लेकर ठेका कंपनी में दिला दी नौकरी
युवकों को फर्जी नियुक्ति पत्र और आइडी कार्ड दिए गए
इन युवकों को फर्जी नियुक्ति पत्र दिया गया और आइडी कार्ड बनाया गया. कहा गया कि अभी उनको ट्रेनिंग के दौरान हर माह सिर्फ 10 हजार रुपये दिये जायेंगे. इसके बाद हर माह 30 हजार रुपये मिलना शुरू हो जायेगा. ये लोग टिकट एजेंट के तौर पर काम करने लगे.
रेलवे विजिलेंस की टीम ने तीनों युवकों को किया गिरफ्तार
इस बीच, रेलवे के विजिलेंस विभाग की टीम ने उनको पकड़ लिया और रेल पुलिस के हवाले कर दिया. मामले में डेविड सिंह और पकड़े गये 3 युवकों के खिलाफ केस दायर किया गया है. इसमें अज्ञात आरोपी भी बनाये गये हैं. रेल पुलिस मामले में रेलकर्मियों की सहभागिता की भी जांच कर रही है. सीनी ओपी के माध्यम से यह केस दायर किया गया है.
मामले की जांच की जा रही है. गिरोह में कई लोगों के शामिल होने की आशंका है. गिरोह में एक महिला का नाम आया है, जिसके नाम पर पैसे ट्रांसफर किये गये हैं.
प्रवीण पुष्कर, रेल एसपी, टाटानगर
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




