Jsca A Division Cricket league: अमरदीप, सुप्रियो, जुनैद व अबरार के दम पर यंग ब्वॉयज की टीम जीती

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. यंग ब्वॉयज की टीम ने टेल्को ग्राउंड में बुधवार को खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में रुरल ब्लू को 88 रन से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. यंग ब्वॉयज की टीम ने टेल्को ग्राउंड में बुधवार को खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में रुरल ब्लू को 88 रन से हराया. यंग ब्वॉयज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में नौ विकेट पर 319 रन बनाए. अमरदीप सिंह ने 87 व सुप्रिया चक्रवर्ती ने 79 रनों की पारी खेली. रुरल ब्लू की ओर से बिप्लब कर्मकार ने तीन विकेट लिये. जवाब में रुरल ब्लू की टीम 38.1 ओवर में 231 रन पर ऑलआउट हो गयी. सूर्यकांत साहू ने 63 रनों की पारी खेली. यंग ब्वॉयज की ओर से अबरार हसन ने चार व जुनैद अशरफ ने तीन विकेट लिये. अमरदीप सिंह प्लेयर ऑफ द मैच बने. जीत के साथ यंग ब्वॉयज की टीम नौ मैचों में छह जीत व तीन हार के साथ 24 अंक मिले. रुरल ब्लू की टीम आठ मैच में एक जीत व सात हार के साथ चार अंक अर्जित किये है. रुरल ब्लू अंक तालिका में 11वें स्थान है. 12 टीमों की अंक तालिका में अर्बन सर्विसेज रनरेट के आधार प सबसे नीचे 12वें स्थान पर है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola