PM Modi Assam Rally: नलबाड़ी में बोले पीएम मोदी, 500 साल बाद भव्य मंदिर में विराजे भगवान राम

PM Narendra Modi
PM Modi Assam Rally: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के नलबाड़ी में एक रैली को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा, 500 साल के इंतजार के बाद भगवान राम भव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं.
PM Modi Assam Rally: असम के नलबाड़ी में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, आज राम नवमी का भी ऐतिहासिक अवसर है. 500 वर्षों के इंतजार के बाद, भगवान राम आखिरकार अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं. पवित्र शहर अयोध्या में राम मंदिर में भगवान राम को ‘सूर्य तिलक’ लगाकर उनकी जयंती मनाई गई.
अगले 5 वर्षों में, 3 करोड़ और नए घर बनाए जाएंगे
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, एनडीए ने देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचने और उन्हें वे सुविधाएं प्रदान करने का फैसला किया है जिनके वे हकदार हैं. अगले 5 वर्षों में, 3 करोड़ और नए घर बनाए जाएंगे. ये गरीबों और सभी को बिना किसी भेदभाव के मिलेंगे.
मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 2014 में मोदी आपके बीच एक उम्मीद लेकर आया था. 2019 में मोदी एक विश्वास लेकर आया और 2024 में जब मोदी असम की धरती पर आया है तब मोदी गारंटी लेकर आया है. मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी. आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है और नॉर्थ ईस्ट खुद मोदी की गारंटी का गवाह है. जिस उत्तर-पूर्व को कांग्रेस ने केवल समस्याएं दीं, उसे भाजपा ने संभावनाओं के स्रोत में बदल दिया है. कांग्रेस ने अलगाववाद को हवा दी और मोदी ने शांति और सुरक्षा के प्रयास किये. जो काम कांग्रेस 60 साल में नहीं कर पाई, वो मोदी ने 10 साल में कर दिखाया.
पीएम मोदी ने असम की जनता से किया वादा
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, मोदी ने गारंटी दी है कि 70 साल से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी. मोदी उनका ख्याल रखेंगे. बिना किसी भेदभाव के इलाज होंगे.
Also Read: अयोध्या राम मंदिर में श्री रामलला का सूर्य तिलक प्रभात खबर पर लाइव देखने के लिए क्लिक करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










