Today News Wrap: पूरे देश में रामनवमी की धूम, अयोध्या राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें
Today News Wrap
Today News Wrap: आज रामनवमी है. पूरे देश में धूम-धाम से रामनवमी का उत्सव मनाया जा रहा है. 500 साल बाद आज अपनी जन्मभूमि पर रामलला जन्मोत्सव मनाएंगे. वहीं लोकसभा चुनाव के लिए सियासी दल पूरे दम खम के साथ प्रचार अभियान में लगे हैं. इसी कड़ी में पीएम मोदी आज अगरतला में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.
Today News Wrap: 17 अप्रैल की बड़ी खबरें
- पूरे देश में रामनवमी की धूम, हर तरफ भव्य झांकियों की तैयारी
- 500 साल बाद अपनी जन्मभूमि पर जन्मोत्सव मनाएंगे श्री रामलला- योगी आदित्यनाथ
- टाइटंस के खिलाफ वार्नर के खेलने पर फैसला मैच से पहले
- अयोध्या में उमड़ा भक्तों का सैलाब
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के लोगों को दी रामनवमी की बधाई
- प्रियंका गांधी आज सहारनपुर में रोड शो करेंगी
- त्रिपुरा के अगरतला और असम के नलबारी में पीएम मोदी आज करेंगे रैली
- आज थम जाएगा पहले चरण का चुनाव प्रचार, 19 अप्रैल को होगी फर्स्ट फेज की वोटिंग
अयोध्या राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक
17 अप्रैल को रामलला 19 घंटे दर्शन देंगे. राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) के कपाट सुबह 3.30 बजे खुल जाएंगे. 12 बजकर 16 मिनट पर सूर्य तिलक होगा. पढें पूरी खबर
वोटिंग से पहले कांकेर में बड़ा मुठभेड़, 29 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में मंगलवार को नक्सलियों और सुरक्षाबल के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें सुरक्षाबल को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए. पढें पूरी खबर
यूपीएससी में झारखंड के कोल्हान का परचम, स्वाति शर्मा, हर्षित, ऋत्विक, आतिफ, अमन अग्रवाल व मुनींद्र कुमार ने बढ़ाया मान
UPSC Result 2023: जमशेदपुर-यूपीएससी परीक्षा 2023 में झारखंड के कोल्हान प्रमंडल के बेटे-बेटियों ने परचम लहराया है. स्वाति शर्मा, हर्षित वर्मा, ऋत्विक, अमन अग्रवाल, मुनींद्र कुमार व आतिफ वकार इकराम अंसारी ने सफलता हासिल की है. पढ़िए पूरी खबर.
बिहार के शूटरों ने हमले से पहले 3 बार की थी Salman Khan के अपार्टमेंट की रेकी
सलमान खान के आवास के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि हमले से पहले आरोपियों ने सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तीन बार रेकी की थी. पढें पूरी खबर
हजारीबाग के महुदी गांव में विवादित मार्ग से जुलूस निकालने का प्रयास, प्रशासन के साथ झड़प
हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के महुदी गांव में मंगलवार को रामनवमी का अष्टमी जुलूस विवादित मार्ग से निकालने का प्रयास किया गया. जिसमें पुलिस के साथ लोगों की झड़प हुई. पूरी खबर यहां पढ़ें
राजस्थान ने केकेआर को 2 विकेट से हराया
आईपीएल के 31वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकेट से हरा दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










