ePaper

IPL 2024: नारायण पर भारी पड़े बटलर, राजस्थान ने केकेआर को 2 विकेट से हराया

Updated at : 17 Apr 2024 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
Sunil Narine

Sunil Narine

IPL 2024: आईपीएल के 31वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकेट से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 223 रन बनाया था. जवाब में राजस्थान की टीम ने 8 विकेट खोकर 20 ओवर में 224 रन बनाकर मैच जीत लिया.

विज्ञापन

IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोस बटलर ने नाबाद शतकीय पारी खेली. उन्होंने 60 गेंदों में 9 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 107 रन बनाए और आखिर तक आउट नहीं हुए. राजस्थान की ओर से रियान पराग ने 14 गेंदों में 4 चौके और दो छक्कों की मदद से 34 रन की पारी खेली. जबकि रोवमैन पॉवेल ने 13 गेंदों में एक चौके और 3 छक्कों की मदद से 26 रन बनाए.

आखिरी गेंद तक बरकरार था रोमांच

कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में रोमांच 20वें ओवर की आखिरी गेंद तक बरकरार था. आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए केवल 9 रन चाहिए थे. लक्ष्य आसान लग रहा था, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने बेहतरीन गेंदबाजी की और रोमांच को आखिरी गेंद तक लेकर गए. 20वें ओवर की पहली गेंद को बटलर ने छक्का जमाया. अब राजस्थान को जीत के लिए 4 गेंदों में केवल 3 रन चाहिए थे. लेकिन अगली तीन गेंद डॉट फेंककर केकेआर की दिल की धड़कन बढ़ा दी. केकेआर को जीत नजर आने लगी थी. हालांकि पांचवीं गेंद पर बटलर दो रन लेकर स्कोर को बराबरी पर पहुंचा दिया. स्टेडियम में बैठे दर्शकों की सांसें थम चुकी थी, क्योंकि राजस्थान को जीत के लिए एक गेंद पर एक रन चाहिए थे. सबको लगने लगा था कि इस सिजन का पहला सुपर खेला जाएगा. लेकिन वैसा कुछ नहीं हुआ और आखिरी गेंद पर एक रन बनाकर बटलर ने राजस्थान को जीत दिला दी.

सुनील नारायण की शतकीय पारी गई बेकार

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सुनील नारायण ने शतकीय पारी खेली. हालांकि उनकी शतकीय पारी टीम के काम नहीं आयी. उन्होंने 56 गेंदों का सामना किया, जिसमें 13 चौकों और 6 छक्कों की मदद से कुल 109 रन बनाया. राजस्थान रॉयल्स ने आज टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. कप्तान संजू सैमसन का फैसला सही भी साबित हुआ. 21 के स्कोर पर कोलकाता को फिलिप साल्ट के रूप में पहला झटका लगा. साल्ट को आवेश खान ने अपना शिकार बनाया. साल्ट 13 गेंदों में एक चौके की मदद से केवल 10 रन ही बना पाए. लेकिन उसके बाद बल्लेबाजी करने आए अंगकृष रघुवंशी ने सुनील नारायण के साथ मिलकर बेहतरीन बल्लेबाजी की और टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया. रघुवंशी के रूप में केकेआर को दूसरा झटका लगा. रघुवंशी ने 18 गेंदों का सामना किया, जिसमें 5 चौकों की मदद से 30 रन बनाए. लेकिन दूसरी छोर पर सुनील नारायण अपनी टीम के लिए मजबूती के साथ खड़े थे. उन्होंने 56 गेंदों में 13 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 109 रनों की तूफानी पारी खेली.

केकेआर की ओर से रिंकू सिंह ने खेली विस्फोट पारी

केकेआर की ओर से रिंकू सिंह ने भी विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने केवल 9 गेंदों का सामना किया, जिसमें 1 चौका और दो छक्के की मदद से नाबाद 20 रन बनाए. केकेआर की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने 11 रन, आंद्रे रसेल ने 13, वेंकटेश अय्यर और रमनदीप सिंह ने एक रन की पारी खेली.

Also Read: IPL 2024 फील्डिंग समीक्षा : इस बार की फील्डिंग पांच सत्रों में सबसे खराब

राजस्थान की ओर से आवेश और कुलदीप सबसे सफल गेंदबाज

राजस्थान रॉयल्स की ओर से आवेश खान और कुलदीप सेन सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए. आवेश खान ने 4 ओवर में 35 रन लुटाकर दो विकेट चटकाए. जबकि कुलदीप सेन ने 4 ओवर में 46 रन देकर 2 विकेट लिए. ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने भी एक-एक विकेट लिए.

Also Read: IPL का सबसे बड़ा स्कोर बनाकर भी हैदराबाद नहीं तोड़ पाया T20 का ये बड़ा रिकॉर्ड

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola