Viral Video : काला कोबरा फन फैलाकर रहा खड़ा, निडर नेवला झपटा, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Updated:
विज्ञापन
Snake Nevla Fight

Snake Nevla Fight

Viral Video : सांप और नेवले की जबरदस्त लड़ाई कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों जीव एक-दूसरे पर हिंसक तरीके से हमला कर रहे हैं. देखें वायरल वीडियो में ऐसा क्या आ रहा है नजर कि यूजर कर रहे हैं लगातार कमेंट.

विज्ञापन

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक सांप और नेवले की जबरदस्त लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है.  इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों जानवर एक-दूसरे पर जोरदार हमला कर रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि इस नजारे को देखने के लिए लोगों ने अपनी गाड़ियां सड़क के बीच में ही खड़ी कर दीं. दोनों दुश्मन जानवरों की यह खतरनाक भिड़ंत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस वीडियो पर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो जंगल की असली और खतरनाक दुनिया को दिखा रहा है, जहां जंगली जानवर अपनी ताकत और चालाकी से लड़ते हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

नेवला सीधा हमला कोबरा के फन पर करता है

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना उत्तर प्रदेश के औरैया जिले की है1 वीडियो में देखा जा सकता है कि एक काला कोबरा फन फैलाकर खड़ा है और अपने दुश्मन पर हमला करने के लिए तैयार है. तभी एक निडर नेवला बहुत तेजी से उस पर झपटता है. कोबरा उसे मारने और खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन नेवले की फुर्ती और चालाकी के आगे वह टिक नहीं पाता. नेवला बेहद तेजी से कोबरा के खतरनाक हमलों से बचता है और फिर एक सीधा हमला कोबरा के फन पर करता है. इसके बाद कोबरा हार मान लेता है. नेवला सांप को खींचते हुए सड़क किनारे खेतों की ओर ले जाता है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola