Sambhal : 10 दिसंबर तक संभल में किसी की इंट्री नहीं, डीएम ने सपा नेता को पकड़ाया नोटिस

Sambhal Updates
Sambhal : उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को संभल जाने से प्रशासन ने रोक दिया है. उनको नोटिस थमाया गया है. अब 10 दिसंबर तक इलाके में किसी की इंट्री नहीं होगी.
Sambhal : उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को संभल जाने वाला था. इससे पहले प्रशासन ने सख्ती दिखाई. पांडेय को डीएम संभल द्वारा नोटिस जारी कर कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए वहां न जाने को कहा गया. इस बीच किसी भी बाहरी-एक्टिविस्ट-जनप्रतिनिधि के संभल जाने पर रोक 10 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है.
न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें नेता प्रतिपक्ष नोटिस पढ़ते हुए दिख रहे हैं. नोटिस में कहा गया है कि संभल सीमा के अंदर कोई भी जनप्रतिनिधि बिना सक्षम अधिकारी के अनुमति के प्रवेश नहीं कर सकता है. उनको राजधानी में ही रहने का एक और आदेश लखनऊ डीएम के द्वारा दिया गया है.
Read Also : Sambhal : संभल पर संग्राम! डीएम ने सपा नेता माता प्रसाद पांडेय को घुमाया फोन, कहा- नहीं आएं यहां
10 दिसंबर तक किसी बाहरी की इंट्री नहीं
प्रशासन के द्वारा संभल को ‘संवेदनशील क्षेत्र’ में तब्दील कर दिया गया है. यहां न तो किसी बाहरी की इंट्री होगी, न ही कोई सोशल एक्टिविस्ट और नेता ही यहां का दौरा कर सकेंगे. जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र पांडिया ने आदेश जारी किया है. इसमें कहा गया है कि ये रोक 10 दिसंबर तक लागू रहेगी. संभल की जनपद सीमा में बाहरी लोगों की इंट्री पर पहले 1 दिसंबर तक बैन लगाई गई थी, हालात को देखते हुए इसे बढ़ा दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










