Sam Pitroda: 'पाकिस्तान घर जैसा…', राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा का फिर विवादित बयान, बीजेपी ने बोला हमला
Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Sep 2025 5:50 PM
Sam Pitroda: सैम पित्रौदा ने दिया विवादित बयान
Sam Pitroda: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा के बयान ने एक बार कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती है. सैम पित्रोदा ने बयान दिया है कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश में घर जैसा फील होता है, और भारत को अपने पड़ोसियों पर ध्यान देने की जरूरत है. उनके बयान पर बीजेपी ने जोरदार हमला किया है.
Sam Pitroda: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख और राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा ने पाकिस्तान को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने पाकिस्तान की तारीफ करते हुए कहा कि ‘पाकिस्तान में घर जैसा फील होता है.’ उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपने पड़ोसियों पर ध्यान देने की जरूरत है. सैम पित्रोदा ने एक इंटरव्यू में कहा “मेरे अनुसार हमारी विदेश नीति को सबसे पहले अपने पड़ोस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. क्या हम सचमुच अपने पड़ोसियों के साथ संबंधों में पर्याप्त सुधार ला सकते हैं? मैं पाकिस्तान गया हूं, और मैं आपको बता दूं कि मुझे वहां घर जैसा महसूस हुआ. मैं बांग्लादेश गया हूं, मैं नेपाल गया हूं, और मुझे वहां घर जैसा महसूस हुआ. मुझे ऐसा नहीं लगता कि मैं किसी विदेशी देश में हूं…” पित्रोदा के इस बयान से एक बार सियासत गरमा गई है. बीजेपी ने जोरदार हमला किया है.
बीजेपी ने किया जोरदार हमला
सैम पित्रोदा के बयान पर बीजेपी ने जोरदार हमला किया है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा “हम राहुल गांधी और सोनिया गांधी से पूछना चाहते हैं कि जब शाहिद अफरीदी ने आपको अपना आदर्श बताया था, तब आप चुप क्यों रहे? लश्कर-ए-तैयबा कांग्रेस से बातचीत करना चाहता था, तब आप चुप क्यों रहे? सैम पित्रोदा पाकिस्तान को अपना घर कहते हैं, आप चुप क्यों हैं? आपकी चुप्पी ही आपकी स्वीकृति है. वे भारतीय लोकतंत्र में अराजकता फैलाना चाहते हैं. कल राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की रक्षा करना उनका काम नहीं है लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि वह भारतीय राज्य के खिलाफ लड़ना चाहते हैं. गांधी-वाड्रा परिवार को सैम पित्रोदा के बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए.”
चीन को लेकर दिया था बयान
इससे पहले भी सैम पित्रोदा विवादित बयान दे चुके हैं. हाल ही उन्होंने एक इंटरव्यू में तर्क दिया था कि भारत को चीन को दुश्मन नहीं मानना चाहिए. चीन से भारत को सहयोगात्मक संबंध बनाना चाहिए. उन्होंने चीन से किसी तरह के खतरे को नकार दिया था. इंटरव्यू में सैम पित्रोदा ने कहा ‘मुझे लगता है कि इस मुद्दे को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है क्योंकि अमेरिका की दुश्मन को परिभाषित करने की प्रवृत्ति है. मेरा मानना है कि अब समय आ गया है कि सभी देश आपस में सहयोग करें, न कि टकराव करें.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










