Kanishka Blast: 'आतंकवाद बर्दास्त नहीं करेगा भारत', कनाडा में निज्जर को श्रद्धांजलि देने पर फूटा जयशंकर का गुस्सा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Jun 2024 5:59 PM
Kanishka Blast | Ani, X
Kanishka Blast: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कनिष्क विमान हादसे की 39वीं बरसी पर मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने इस दौरान चेतावनी देते हुए कहा कि भारत किसी भी किस्म के आतंकवादको बर्दास्त नहीं करेगा. बता दें, 23 जून 1985 को खालिस्तानी आतंकियों ने विमान में धमाका किया था, जिसमें 329 लोगों की मौत हो गई थी.
Kanishka Blast: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर को कनाडा की संसद में श्रद्धांजलि देने के बाद भारत और कनाडा के रिश्तों में आई तल्खी और बढ़ गई है. भारत ने कनाडा के इस कदम पर प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कनिष्क विमान हादसे का जिक्र कर कनाडा को चेतावनी देते हुए कहा है कि भारत किसी भी सूरत में आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेगा.
विदेश मंत्री ने दी श्रद्धांजलि
अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एआई 182 कनिष्क के 329 लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए विदेश मंत्री ने लिखा की 1985 में आज ही के दिन ये लोग मारे गए थे. उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं. जयशंकर ने लिखा की आज इतिहास में आतंकवाद के सबसे भयानक कृत्यों में से एक की 39वीं बरसी है. उन्होंने कहा कि सालगिरह इस बात की याद दिलाती है कि आतंकवाद को कभी बर्दाश्त क्यों नहीं किया जाना चाहिए.
23 जून 1985 को खालिस्तानी आतंकियों ने किया था विमान में धमाका
बता दें, 23 जून 1985 को आज के ही दिन कनाडा के एयर इंडिया के एक विमान में धमाका किया था. यह विमान मॉन्ट्रियल से लंदन जा रहा था, लेकिन जैसे ही विमान अटलांटिक महासागर से गुजर रहा था. विमान में धमाका हो गया. इस विस्फोट के पीछे कनाडा स्थित खालिस्तानी आतंकवादियों का हाथ था. खालिस्तानी आतंकियों ने ही फ्लाइट में बम लगाया गया था. इस हमले में 329 लोगों की मौत गई थी.
कनाडा की संसद में रखा गया था निज्जर की याद में मौन
भारत ने खालिस्तानी चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर की याद में कनाडा की संसद में एक मिनट का मौन रखा गया था. निज्जर की बीते साल 2023 में ब्रिटिश कोलंबिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट की संभावित संलिप्तता का आरोप लगाया था. इसके बाद भारत और कनाडा के रिश्ते में काफी खटास आ गई थी. वहीं भारत ने ट्रूडो के आरोपों को बेतुका बताते हुए खारिज कर दिया था.
भारत ने जताया विरोध
इधर, निज्जर की याद में कनाडा की संसद में मौन रखने के लेकर भारत ने विरोध जताया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम हिंसा की वकालत करने वाले और चरमपंथ को राजनीतिक जमीन मुहैया कराने वाले किसी भी कदम का विरोध करते हैं. इसी कड़ी में कुछ दिन पहले विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा था कि कनाडा के साथ भारत का मुख्य मुद्दा ओटावा की ओर से भारत-विरोधी तत्वों को राजनीतिक जगह मुहैया कराना है, जो उग्रवाद और हिंसा की वकालत करते हैं. भाषा इनपुट के साथ
Also Read: बाढ़ से न बिगड़े हालात, अमित शाह ने कसी कमर, मंत्री और अधिकारियों के साथ की बड़ी बैठक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










