सीएम केजरीवाल के बंगले पर बवाल! AAP ने कहा LG साहब CM का महल आप ले लें, संबित पात्रा बोले- दावे कुछ-हकीकत कुछ

Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Apr 2023 10:26 AM

विज्ञापन

सीएम अरविंद केजरीवाल के बंगले पर बवाल: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने अपने सरकारी आवास की मरम्मद में 45 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं. बीजेपी का कहना है कि जब पूरा देश कोविड से जूझ रहा था तो सीएम केजरीवाल अपने घर को सजा रहे थे.

विज्ञापन

केजरीवाल के बंगले पर बवाल: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के सरकारी बंगले को लेकर चल रहे विवाद और बीजेपी के हमलों के बीच आप नेता का बड़ा बयान सामने आया है. आम आदमी पार्टी नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने विवाद को लेकर दिल्ली से एलजी से अपील करते हुए कहा है कि वह सीएम केजरीवाल का घर ले लें और अपना घर मुख्यमंत्री को दे दें. उन्होंने कहा कि इस मामले में जारी बहस को खत्म करने का यही एक रास्ता है.

मरम्मद पर 45 करोड़ रुपए हुए खर्च: गौरतलब है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने अपने सरकारी आवास की मरम्मद में 45 करोड़ रुपए खर्च कर दिए है. बीजेपी का कहना है कि जब पूरा देश कोविड से जूझ रहा था तो सीएम केजरीवाल अपने घर को सजा रहे थे. वहीं कांग्रेस ने भी सीएम केजरीवाल पर निशाना साधा है. कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा है कि अपने वादे को दरकिनार कर सीएम केजरीवाल विदेशी मार्बल और महंगे पर्दे से अपने घर को सजा रहे हैं.

संबित पात्रा ने किया जोरदार हमला: सीएम केजरीवाल के आवास पर चल रहे विवाद को लेकर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि सीएम केजरीवाल ने कहा था कि वो गाड़ी नहीं लेंगे- ऑटो में लटक कर चलेंगे, बंगला नहीं लेंगे, VVIP सुविधाएं नहीं लेंगे लेकिन हकीकत इससे पूरी तरह उलट है. हकीकत है कि उनके घर 1 करोड़ रुपये का पर्दा, 3.5 करोड़ रुपये की टाइल्स, VVIP स्विमिंग पूल, कुल 45 करोड़ रुपये का शीश महल. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि केजरीवाल एंड कंपनी अब बेपर्दा हो चुकी है.

undefined
Also Read: सीएम केजरीवाल ने सरकारी बंगले पर खर्च किए 45 करोड़, BJP ने मांगा इस्तीफा, आप ने किया पलटवार

बीजेपी ने मांगा इस्तीफा: वही, सीएम केजरीवाल के आवास पर जारी विवाद के बीच बीजेपी ने सीएम केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की है. दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि केजरीवाल के बंगले के सौंदर्यीकरण पर 45 करोड़ रुपये ऐसे समय में खर्च किए गए जब दिल्ली कोविड-19 से जूझ रही थी. सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल को अपने उस नैतिक अधिकार के बारे में दिल्ली के लोगों को जवाब देना चाहिए, जिसके तहत उन्होंने अपने बंगले के सौंदर्यीकरण पर लगभग 45 करोड़ रुपये खर्च किए, जब कोविड के दौर में अधिकांश सार्वजनिक विकास कार्य ठप थे.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola