“भारत को कोई डरा नहीं सकता”, पाक की गीदड़भभकी पर RSS नेता राम माधव का करारा जवाब

Updated:
विज्ञापन
RSS LEADER MADHAV

RSS LEADER MADHAV

RSS: पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर द्वारा परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की गीदड़भभकी पर वरिष्ठ आरएसएस नेता राम माधव की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए कहा है कि भारत को कोई भी परमाणु धमकी डरा नहीं सकती.

विज्ञापन
RSS: पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने भारत को परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की गीदड़भभकी दी थी. इस पर अब वरिष्ठ आरएसएस नेता राम माधव की प्रतिक्रिया सामने आई है. राम माधव ने स्पष्ट किया है कि भारत को कोई भी परमाणु धमकी डरा नहीं सकती. उनका कहना है कि भारत अपने हितों के लिए हमेशा मजबूती से खड़ा रहेगा. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे ट्रंप ने उत्तर कोरिया से सीधे बातचीत कर स्थिति को संभाला था, वैसे ही भारत भी अपनी रणनीति और ताकत के दम पर आगे बढ़ रहा है.

अमेरिका और भारत के रिश्ते

राम माधव ने ट्रंप प्रशासन द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने के फैसले पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने ट्रंप को “ट्रांजेक्शनलिस्ट” नेता बताया. उन्होंने कहा कि ट्रांजेक्शनलिस्ट वह व्यक्ति होता है जो बड़े गठबंधनों से अधिक सीधे सौदों और अपने देश के आर्थिक फायदे पर ध्यान देता है. राम माधव ने कहा कि ऐसा करने के पीछे ट्रंप का उद्देश्य केवल अमेरिका की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है. आगे उन्होंने कहा कि भारत इस चुनौती का डटकर सामना कर रहा है. भारत सरकार द्वारा उठाए जा रहे हर कदम में राष्ट्रीय हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है.

कांग्रेस पर साधा निशाना

राम माधव ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस सालों से राजनीतिक कारणों से आरएसएस का विरोध करती आई है. उनके मुताबिक, कुछ दल जानबूझकर आरएसएस का नाम लेकर राजनीतिक फायदा उठाना चाहते हैं. जबकि आरएसएस सिर्फ उन्हीं का विरोध करता है, जो देश की एकता और अखंडता के खिलाफ खड़े होते हैं.

यह भी पढ़े: Janmashtami 2025: मथुरा-वृंदावन में भक्तों का सैलाब, मंदिरों में गूंजे ‘जय श्रीकृष्ण’ के नारे

यह भी पढ़े: Watch Video : जय माता दी चिल्लाते हुए श्रद्धालु भागने लगे, किश्तवाड़ का डरावना वीडियो आया

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola