Watch Video : जय माता दी चिल्लाते हुए श्रद्धालु भागने लगे, किश्तवाड़ का डरावना वीडियो आया

Cloudburst havoc caught live Kishtwar
Watch Video: किश्तवाड़ में आई अचानक बाढ़ से कम से कम 16 घरों और सरकारी इमारतों को नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा तीन मंदिर, चार पानी की चक्कियां और 30 मीटर लंबा पुल भी बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया. एक नया वीडियो सामने आया है जो बहुत ही भयावह है. देखें वीडियो.
Watch Video : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चिशोटी गांव में आए भीषण बादल फटने से भारी तबाही हुई. कई घर, अस्थायी झोपड़ियां और गाड़ियां बह गईं. इस हादसे में कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई, 100 से ज्यादा लोग घायल हैं और कई अब भी लापता बताए जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि अचानक आई बाढ़ का पानी तेजी से बहने लगा. इस दौरान मचैल माता यात्रा के श्रद्धालु घबराकर अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आए. चारों ओर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल था. देखें वीडियो.
सामने आए एक क्लोज-अप वीडियो में बाढ़ का खौफनाक मंजर दिख रहा है. पानी इतनी तेजी से बह रहा है कि रास्ते में आने वाले घर, ढांचे और पेड़ सब बह जाते हैं. बाढ़ का यह तूफानी बहाव इलाके को पूरी तरह तबाह करता नजर आ रहा है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 75 लोगों के लापता होने की जानकारी परिवारों ने दी है. हालांकि स्थानीय लोगों और चश्मदीदों का कहना है कि अचानक आई बाढ़ में सैकड़ों लोग बह गए होंगे और पत्थरों, लकड़ियों व मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें : Kishtwar Video : किश्तवाड़ से आया ताजा वीडियो, लोग बोले- नदी में शव…
मृतकों में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के दो जवान और स्थानीय पुलिस के एक विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) भी शामिल हैं. वहीं, जम्मू लिंक नामक एक स्थानीय समाचार चैनल द्वारा साझा किए गए एक वीडियो (वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है) में लोग भागते, गाड़ियों से उतरते, चिल्लाते और रोते हुए नजर आ रहे हैं. लोग जय माता दी चिल्लाते हुए भागते दिख रहे हैं. इलाके में बचाव कार्य जारी है. पीटीआई के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि मलबे से अब तक 167 लोगों को निकाला गया है, जिनमें से 38 की हालत गंभीर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










