UP Crime News: बेटे का बर्थडे मनाने के लिए पिता ने गढ़ दी लूट की झूठी कहानी, पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़
पिता और पुत्र बर्थडे मनाने की तैयारी करते हुए, फोटो AI
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है. एक पिता ने अपने बेटे का बर्थडे धूमधाम से मनाने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ दी. लेकिन खुद के बुने जाल में फंस गया.
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक व्यक्ति ने अपने बेटे के पहले जन्मदिन के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करने और कर्ज चुकाने के लिए पुलिस को लूट की कथित रूप से झूठी कहानी सुनाई. पिता ने दावा किया कि मुर्गी का चारा पहुंचाने के बाद लौटते समय, दो अज्ञात लोगों ने उसे लूट लिया और उसके पास मौजूद 50000 रुपये छीन लिए.
निषाद ने पुलिस को क्या बताया?
निषाद ने पुलिस को बताया कि वह 31 दिसंबर को अपने बेटे का पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाना चाहता था और 23,000 रुपये के कर्ज का कुछ हिस्सा चुकाने की उम्मीद कर रहा था. त्यागी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस को झूठी जानकारी देने के आरोप में कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस ने उसके दावे का खंडन करते हुए शनिवार शाम को उसे गिरफ्तार कर लिया और पैसे बरामद कर लिए.
पुलिस ने झूठी कहानी का किया भंडाफोड़
पुलिस ने बताया जैनपुर गांव निवासी मनोज निषाद महाराजगंज में एक फार्म मालिक को मुर्गी का चारा पहुंचाने के बाद लौट रहा था. पुलिस ने बताया कि उसके पास व्यापारी द्वारा दिए गए 50000 रुपये थे. पुलिस के मुताबिक, अपनी बाइक से लौटते समय, मनोज ने जंगल हरपुर के दलदलहवा इलाके के पास उप्र पुलिस के डायल-112 पर कॉल किया और दावा किया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात लोगों ने उससे 50 हजार रुपये लूट लिए.
पूछताछ के दौरान पिता ने झूठी कहानी गढ़ने की बात कबूल की.
अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों में निषाद को उस इलाके से गुजरते हुए तो देखा गया, लेकिन आरोपियों का कोई निशान नहीं मिला जिसके बाद पुलिस ने निषाद को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की. पूछताछ के दौरान उसने अपने बेटे के पहले जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ने की बात कबूल की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









