ePaper

शराब पीने से पहले बस ये 3 देसी चीजें खा लें, नुकसान होगा कम! लिवर बोलेगा- थैंक यू!

Updated at : 15 Dec 2025 4:28 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor Drinking Tips

शराब का ग्लास हाथ में लिये एक शख्स, Pic Credit- Meta AI

Liquor Drinking Tips: शराब पीने से पहले कुछ देसी चीजों का सेवन लिवर पर पड़ने वाले असर को कम कर सकता है. दही, भुना चना और आंवला कैसे शराब के नुकसान को आंशिक रूप से घटाने में मदद करते हैं, इस रिपोर्ट में पढ़ें पूरी जानकारी.

विज्ञापन

Liquor Drinking Tips: शराब के शौकिनों को तो बस पीने का बहाना चाहिए चाहे वह सोशल गैदरिंग हो या फिर शादी पार्टी. चाहे कोई छोटा सा त्योहार क्यों न हो. भले ही डॉक्टर क्यों न शराब को सेहत के लिए हानिकारक बताते हैं लेकिन फिर इसे लोगों की आदत कहें या शौक, इसके बिना वह कोई सेलिब्रेशन को अधूरा मानते हैं. ऐसे में सवाल उठता है क्या शराब से होने वाले नुकसान को कुछ हद तक कम किया जा सकता है? कई रिपोर्ट्स की मानें तो शराब पीने से पहले कुछ देसी चीजों का सेवन करने से लिवर पर पड़ने वाले असर को आंशिक रूप से कम किया जा सकता है. आइये जानते हैं वह कौन कौन सी चीज है.

दही लिवर का पहला सुरक्षा कवच

दही को आमतौर पर लोग भोजन के साथ खाना पसंद करते हैं. लेकिन कई मेडिकल रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शराब पीने से पहले एक कटोरी सादा दही खाने से पेट की परत मजबूत रहती है और शराब जल्दी असर नहीं करती. क्योंकि दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट और लिवर दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है. विशेषज्ञों के मुताबिक, दही लिवर में टॉक्सिन्स के असर को कम करने में मदद करता है और पाचन भी दुरुस्त रखता है.

Also Read: शराब की कड़वाहट गायब, बदबू भी आउट! पाचन भी मजबूत… बस ये चीज मिला दें, कमाल हो जाएगा!

भुना चना या मूंगफली शराब का असर धीमा करता है

आपनें हमेशा किसी न किसी से जरूर सुना होगा कि इंसान को खाली पेट कभी शराब पीना चाहिए. क्योंकि खाली पेट शराब पीना लिवर के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है. इसलिए कुछ लोग शराब पीने से पहले फ्राइड आइटम खा लेते हैं, जो सेहत के लिए ठीक नहीं है. इसके बजाय भुना चना या मूंगफली बेहतर विकल्प है. क्योंकि इन दोनों चीजों में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो शराब के अवशोषण की गति को धीमा कर देता है. इससे लिवर पर अचानक दबाव नहीं पड़ता और हैंगओवर की समस्या भी कम हो सकती है. हालांकि ध्यान रहें इसे भूनने के बाद इसमें बहुत अधिक मात्रा में नमक न डालें.

आंवला लिवर की सफाई में मददगार

आयुर्वेद में आंवला को लिवर के लिए रामबाण माना गया है. क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन C लिवर को डैमेज से बचाने में सहायक होते हैं. शराब पीने से पहले आंवला खाने या आंवला का जूस पीने से लिवर की कार्यक्षमता बेहतर बनी रहती है और शराब से होने नुकसान कम हो जाता है.

Also Read: Parenting Tips: बच्चा मोबाइल से नहीं हो पा रहा दूर तो करें ये 7 आसान काम, हाथ लगाने से भी डरेगा

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola