Kishtwar Video : किश्तवाड़ से आया ताजा वीडियो, लोग बोले- नदी में शव...

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 15 Aug 2025 11:06 AM

विज्ञापन

Kishtwar updates

Kishtwar Video : एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘अब तक बरामद किए गए शवों में से 21 की पहचान उनके परिवारों ने कर ली है. बाकियों की पहचान की जा रही है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने शवों की तस्वीरें उनके साथ साझा की हैं ताकि उनकी पहचान की जा सके.’’ उन्होंने कहा कि बादल फटने की घटना के बाद से लोग अपने परिवार के सदस्यों का पता लगाने के लिए फोन कर रहे हैं. बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र का ताजा वीडियो सामने आया है. देखें यहां.

विज्ञापन

Kishtwar Video : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक दूरदराज पहाड़ी गांव में गुरुवार को भारी बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई. इस हादसे में अब तक कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के दो जवान भी शामिल हैं. कई लोग अब भी फंसे हुए हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है. प्रभावित चशोती गांव से बरामद किए गए 46 शवों में से 21 की पहचान कर ली गई है. हादसे के बाद का वीडियो सामने आया है जो बहुत ही भयावह है. देखें वीडियो.

इस बीच, ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने चिनाब नदी में 10 शव तैरते हुए देखे हैं और उन्हें निकालने के प्रयास भी जारी हैं. मचैल माता मंदिर जाने वाले मार्ग में पड़ने वाले चशोती गांव में यह आपदा दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर आई. जिस समय हादसा हुआ, उस समय मचैल माता मंदिर यात्रा के लिए वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र थे. साढ़े नौ हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित मचैल माता मंदिर तक जाने के लिए श्रद्धालु चशोती गांव तक वाहन से पहुंच सकते हैं और उसके बाद उन्हें 8.5 किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी होती है.

चशोती गांव शहर से 90 किलोमीटर दूर

चशोती गांव किश्तवाड़ शहर से लगभग 90 किलोमीटर दूर है. यहां श्रद्धालुओं के लिए लगाया गया एक लंगर (सामुदायिक रसोईघर) इस घटना से सबसे अधिक प्रभावित हुआ. बादल फटने के कारण अचानक बाढ़ आ गई और दुकानों एवं एक सुरक्षा चौकी सहित कई इमारतें बह गईं. इस आपदा ने एक अस्थायी बाजार, लंगर स्थल और एक सुरक्षा चौकी को तहस-नहस कर दिया है.

यह भी पढ़ें : Cloudburst Video: किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही, अब तक 46 की मौत, 220 लापता, रेश्क्यू ऑपरेशन जारी

सीआईएसएफ के दो जवानों समेत 46 लोगों की मौत

किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर पहाड़ी गांव चशोती में गुरुवार को बादल फटने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआईएसएफ) के दो जवानों समेत कम से कम 46 लोगों की मौत हो गयी. अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान के लिए प्राधिकारियों ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से पीड़ितों की तस्वीरें प्रभावित परिवारों के साथ साझा कीं जिसके परिणामस्वरूप बरामद किए गए 46 शवों में से 21 की पहचान की गई. अब तक 160 से अधिक घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया है जिनमें से 38 की हालत गंभीर बताई जा रही है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola