Ratan Tata: रतन टाटा की अनदेखी तस्वीरें, जिन्हें लोग अब मोबाइल में सेव रखेंगे
Published by : Pritish Sahay Updated At : 10 Oct 2024 11:55 AM
Ratan Tata unseen photos
Ratan Tata: भारत ने अपना ‘रत्न’ रतन टाटा खो दिया है. दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है.
Ratan Tata: भारत ने अपना ‘रत्न’ रतन टाटा खो दिया है. देश का यह लाल आज सदा के लिए सो गया है. दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ था. वे टाटा ग्रुप के संस्थापक जमशेदजी टाटा के परपोते थे. आज हम आपको दिखा रहे है रतन टाटा की वो तस्वीरें जो शायद आपने पहले न देखी हो.
21 साल की उम्र में ऑटो से लेकर स्टील तक के कारोबार से जुड़े समूह, टाटा समूह के चेयरमैन नियुक्त किये गये थे. चेयरमैन बनने के बाद रतन टाटा ने टाटा समूह को एक नयी ऊंचाई पर पहुंचाया था.

चेयरमैन पद से हटने के बाद, रतन टाटा को टाटा संस, टाटा इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और टाटा केमिकल्स के मानद चेयरमैन की उपाधि से सम्मानित किया गया. रतन टाटा ने अपनी जिंदगी में बहुत बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं. वह न केवल एक सफल कारोबारी थे, बल्कि एक शानदार लीडर और लाखों लोगों के लिए उम्मीद का प्रतीक भी थे.

उदारीकरण के दौर के बाद टाटा समूह आज जिस ऊंचाइयों पर है, उसे यहां तक पहुंचाने में रतन टाटा का बहुत बड़ा योगदान है.

कई लोगों का प्रिय बना लिया. – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए कहा, “”रतन टाटा एक एक दूरदर्शी बिजनेस लीडर, दयालु आत्मा ने कई लोगों का प्रिय बना लिया. उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया. साथ ही, उनका योगदान बोर्डरूम से कहीं आगे तक गया. अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के कम ही दिखाई देती हैं.


रतन टाटा की उपलब्धियां
- 1991-2012 तक टाटा समूह के अध्यक्ष रहे.
- 2008 में जैगुआर लैंड रोवर की खरीद.
- 2007 में कोरस की खरीद.
- टाटा स्टील की वैश्विक पहुंच बढ़ाना.
- टाटा मोटर्स की सफलता.
- टीसीएस की वैश्विक पहुंच बढ़ाना.
- टाटा समूह की वैश्विक ब्रांड वैल्यू में वृद्धि.


रतन टाटा के प्रमुख पुरस्कार और सम्मान
- ऑनररी नाइट कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (2009)
- इंटरनेशनल हेरिटेज फाउंडेशन का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (2012)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










