Rajya Sabha Election:'बीजेपी में आत्मा नाम की कोई चीज नहीं..'क्रॉस वोटिंग को लेकर सीएम सुक्खू ने भाजपा पर निकाली भड़ास

Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Feb 2024 1:42 PM

विज्ञापन

Rajya Sabha Election | ANI, X

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनावों को लेकर बीते कई दिनों की गहमा गहमी के बाद आज यानी मंगलवार को मतदान हो रहे हैं.  तीन राज्यों की 15 सीटों पर मतदान जारी है. उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है. उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की चार और […]

विज्ञापन

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनावों को लेकर बीते कई दिनों की गहमा गहमी के बाद आज यानी मंगलवार को मतदान हो रहे हैं.  तीन राज्यों की 15 सीटों पर मतदान जारी है. उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है. उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की चार और हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर आज वोटिंग हो रही है. चुनाव पर पूरे देश की नजर है. वहीं नतीजे आज शाम तक आ जाएंगे. सूत्रों का दावा है कि यूपी, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में जमकर क्रॉस वोटिंग हो रही है.

क्रॉस वोटिंग बिगाड़ सकता है खेल

बता दें तीन राज्यों में जारी राज्यसभा चुनावों में क्रॉस वोटिंग की खबर भी आ रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में 9 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है. वहीं यूपी में भी क्रॉस वोटिंग की खबर आ रही है. सपा सदस्य राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और राकेश पांडेय एक ही गाड़ी से मत डालने आये थे. इस दौरान उन्होंने सीधे तौर पर इस बात का जवाब नहीं दिया कि वे अपना मत किसको देने जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने बीजेपी की तरफ इशारा जरूर किया.

अखिलेश यादव ने किया बीजेपी पर हमला

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर  समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि जो  लोग इस स्थिति में फायदा तलाश रहे हैं वे चले जाएंगे. उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए सभी हथकंडे अपनाएगी. अखिलेश यादव ने कहा कि किसी को सुरक्षा की चिंता होगी, किसी को धमकाया गया होगा, किसी को कुछ और कहा गया होगा और जिसके अंदर लड़ने का साहस नहीं होगा वही जाएंगे. हर किसी में सरकार के खिलाफ खड़े होने की हिम्मत नहीं होती. हर किसी पर दबाव बनाया जाता है, क्या कोई है जो नहीं जानता कि बीजेपी जीत के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. अखिलेश ने कहा कि चंडीगढ़ चुनाव के दौरान भी बीजेपी बेईमान थी.

बीजेपी में आत्मा नाम की कोई चीज नहीं- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

राज्यसभा चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमारे सभी विधायकों ने चुनाव के लिए मतदान किया है. मुझे उम्मीद है कि उन सभी ने पार्टी की विचारधारा पर वोट किया है. सुक्खू ने कहा कि नतीजे घोषित होने के बाद ही हम कुछ कह सकते हैं. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा में अंतर-आत्मा नाम की चीज नहीं है, वहां तो पैसा अंतर-आत्मा चलता है.

सिद्धारमैया ने किया जीत का दावा

राज्यसभा चुनाव पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि बीजेपी ने भी चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार खड़ा किया है, लेकिन 5वें उम्मीदवार के लिए उन्हें 45 वोटों की जरूरत थी, क्या उनके पास 45 वोट हैं? बिना संख्या के वे कैसे जीतेंगे? हालांकि वे जानते हैं कि उनके पास संख्याबल नहीं है, उन्होंने कुपेंद्र रेड्डी को मैदान में उतारा और उन्होंने हमारे विधायकों को तोड़ने की कोशिश की, इसलिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. सिद्धारमैया ने कहा कि मुझे यकीन है कि हमारे सभी 3 उम्मीदवार जीतने जा रहे हैं.

Also Read: PM Modi in ISRO: विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर पहुंचे पीएम मोदी, तीन बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola