Rajkot Airport: दिल्ली, जबलपुर के बाद अब राजकोट एयरपोर्ट पर हादसा, भारी बारिश से टूटकर गिरी Canopy

Updated:
विज्ञापन
Rajkot Airport

Rajkot Airport

Rajkot Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर छत का हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत और कम से कम छह लोगों के घायल होने का मामला अभी पुराना भी नहीं हुआ है और अब इसी तरह की दुर्घटना की खबर राजकोट से भी आ रही है.

विज्ञापन

Rajkot Airport: दिल्ली और जबलपुर के बाद अब गुजरात के राजकोट से भी एयरपोर्ट में दुर्घटना की खबर है. भारी बारिश के कारण राजकोट एयरपोर्ट के छत का हिस्सा टूट गया. नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, कैनोपी में जमा पानी को बाहर निकालने के लिए रखरखाव कार्य के दौरान कैनोपी टूट गई. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है.

सरकार ने सभी हवाई अड्डों की संरचनात्मक मजबूती के निरीक्षण का आदेश दिया

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर छत का हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत और कम से कम छह लोगों के घायल होने के बाद देश के सभी हवाई अड्डों की संरचनात्मक मजबूती की गहन जांच का आदेश दिया है. नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक में यह निर्णय भी किया गया कि टी-2 और टी-3 पर यात्रियों के कुशल प्रबंधन के लिए चौबीस घंटे काम करने वाला वॉर रूम स्थापित किया जाएगा. इसके अलावा, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को सभी छोटे और बड़े हवाई अड्डों को संरचनात्मक मजबूती का गहन निरीक्षण करने के लिए एक परिपत्र जारी करने का निर्देश दिया गया है. अगले 2 से 5 दिन में निरीक्षण पूरे कर मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है.

दिल्ली में टर्मिनल-1 पर हुआ था हादसा, एक व्यक्ति की गई जान

शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे टर्मिनल-1 पर बड़ा हादसा हुआ था. जिसमें छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. हादसा उस समय हुआ, जब फ्लाइट के लिए पार्किंग एरिया में गाड़ियों की लाइन लगी हुई थी. अचानक टर्मिनल-1 पर छत का एक हिस्सा टूटकर गिर गया. जिससे कार में बैठे चालक की मौके पर ही मौत हो गई.

जबलपुर हवाई अड्डे पर कपड़े की छतरी का एक हिस्सा गिरा

मध्य प्रदेश के जबलपुर में भारी बारिश के बीच पानी जमा होने के कारण गुरुवार को डुमना हवाई अड्डे के परिसर में कपड़े की छतरी का एक हिस्सा ढह गया जिसके कारण नीचे खड़ी एक कार दब गई. हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. अधिकारियों के अनुसार कपड़े की छतरी ‘ड्रॉप एंड गो’ क्षेत्र को सुंदर बनाने के लिए लगाई गई थी. बारिश के कारण इस पर पानी जमा हो गया. पानी के भार से यह फट गई और पानी वहां खड़ी एक कार पर जोरदार तरीके से गिरा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च को 450 करोड़ रुपये की लागत वाले डुमना हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये उद्घाटन किया था.

Also Read: Ladakh : टैंक अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, नदी पार करते समय अचानक बढ़ा जलस्तर, पांच जवान शहीद

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola