Rajasthan Weather: राजस्थान में अभी और पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, चलेगी शीतलहर

Rajasthan Weather: राजस्थान के अधिकतर इलाकों में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है. कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं. राजधानी जयपुर सहित अनेक जिलों में स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई हैं. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा तथा घना कोहरा छाया रहेगा.
Rajasthan Weather: मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आगामी सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा आने वाले दिनों में अनेक जगह सुबह के समय घना कोहरा और कोल्ड डे दर्ज होने की संभावना है. इसके साथ ही आगामी एक-दो दिन में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट होने के अलावा राज्य के उत्तरी भागों में शीतलहर चलने की संभावना है.
शीतकालीन छुट्टियों की अवधि बढ़ा दी गई
प्रशासन ने राजस्थान में शीतलहर जारी रहने की चेतावनी को देखते हुए जयपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़ एवं सीकर सहित दर्जन से अधिक जिलों में स्कूलों में विशेष रूप से प्राथमिक कक्षाओं में शीतकालीन छुट्टियों की अवधि बढ़ा दी हैं.
यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : इन राज्यों में होगी भारी बारिश, 10 जनवरी तक का आया मौसम अपडेट
राज्य में अनेक जगह घना कोहरा छाया रहा
मौसम केंद्र जयपुर ने मंगलवार सुबह बताया कि बीते चौबीस घंटे में राज्य में अनेक जगह घना कोहरा दर्ज किया गया. राजधानी जयपुर में भी घना कोहरा छाया रहा. राज्य के अनेक इलाकों में लगातार शीतलहर और कोल्ड डे दर्ज किया गया है. बीते चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान डूंगरपुर में 3.0 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में 4.1 डिग्री, माउंट आबू में 4.4 डिग्री, पाली में 4.7 डिग्री, गंगानगर में 5.1 डिग्री, फतेहपुर में 6.7 डिग्री एवं जयपुर में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी जयपुर इस मौसम में पहली बार घना कोहरा देखा गया.
https://t.co/83dJIpH4B8@moesgoi @RWFC_ND @IMDWeather
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) January 5, 2026
धूप नहीं निकलने के कारण जनजीवन प्रभावित
बीकानेर, कोटा एवं उदयपुर संभाग में अनेक जगह घना कोहरा छाया रहा. तापमान में गिरावट और धूप नहीं निकलने के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है. नेशनल हाईवे पर गाड़ियां धीमी गति से चलते दिखे. लोगों ने सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया और प्रशासन ने शहरों में कई जगह ‘रैन बसेरे’ बनाए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










