Aaj ka Mausam : इन राज्यों में होगी भारी बारिश, 10 जनवरी तक का आया मौसम अपडेट

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 06 Jan 2026 5:58 AM

विज्ञापन

बारिश और कोहरे का अलर्ट (Photo: PTI)

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है. जानें आज कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

विज्ञापन

Aaj ka Mausam :  मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 6 से 8 जनवरी के बीच छत्तीसगढ़ और 6 से 7 जनवरी तक झारखंड में शीतलहर चल सकती है. वहीं 6 से 7 जनवरी के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में ठंड का असर देखने को मिलेगा. 6 जनवरी को मध्य प्रदेश, बिहार और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में भी कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है.

विभाग के अनुसार 8 और 9 जनवरी को तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं 9 और 10 जनवरी को तमिलनाडु और केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की भी प्रबल आशंका जताई गई है.

झारखंड में शीतलहर की स्थिति

झारखंड के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति है जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छह जनवरी को भी शीतलहरी चल सकती है. 

न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है यूपी में

आईएमडी के अनुसार, 6 जनवरी को उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में थोड़ी और गिरावट देखने को मिल सकती है. इसके बाद तापमान बढ़ने की संभावना है.

राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट

राजस्थान के अधिकतर इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट आने तथा घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है. 8 से 10 जनवरी तक पश्चिमी राजस्थान जबकि 6 से 10 जनवरी तक पूर्वी राजस्थान में भी ठंडी हवाओं का असर नजर आ सकता है.

कश्मीर में हो सकती है बारिश या बर्फबारी

आईएमडी ने 6 जनवरी को उत्तरी और मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी का अनुमान जताया है.

हरियाणा और पंजाब के कई स्थानों पर कड़ाके की ठंड

6 से 9 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चल सकती है. इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Warning: 6 से 10 जनवरी तक भारी बारिश की संभावना, शीतलहर और भीषण ठंड का अलर्ट

कोहरा छा सकता है दिल्ली में

आईएमडी ने जानकारी दी कि दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार को हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर सुबह के समय मध्यम कोहरा छा सकता है. 6 जनवरी को अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 6 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना है. वहीं 6 जनवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी ऐसा मौसम रह सकता है. इसके अलावा 6 जनवरी को उत्तराखंड के कुछ इलाकों में पाला पड़ने की भी आशंका जताई गई है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola