लोकसभा चुनाव: मोदी लहर में सवार बीजेपी ने 2019 में राजस्थान की सभी 25 सीटों पर लहराया था परचम

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 12 Dec 2023 6:00 AM

विज्ञापन

बीजेपी ने 2019 में राजस्थान की सभी 25 सीटों पर जीत का परचम लहराया था. कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियां मोदी लहर में साफ हो गई थीं. मोदी की अगुआई में लगातार तीसरी बार दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने का सपना लिए बीजेपी और उनकी सहयोगी पार्टियां चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं.

विज्ञापन

राजस्थान में कुल 25 लोकसभा सीटें हैं. 2019 में हुए आम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया था. 2014 में प्रचंड जीत के बाद 2019 में भी पीएम मोदी की लहर देखी गई. बीजेपी ने राज्य की सभी सीटों पर जीत का परचम लहराया. कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियां मोदी लहर में साफ हो गईं. मोदी की अगुआई में लगातार तीसरी बार दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने का सपना लिए बीजेपी और उनकी सहयोगी पार्टियां चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं.

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मिली जीत से बीजेपी उत्साहित

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार से राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जीत मिली है, उससे बीजेपी और उसकी सहयोगी दलों के हौसले बुलंद हैं. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आइये देखते हैं, 2019 में राजस्थान की सभी 25 सीटों में बीजेपी की जीत के आंकड़े.

Also Read: राजस्थान : सीएम कुर्सी की रेस के बीच महंत बालकनाथ का बड़ा बयान, कहा- ‘ध्यान नहीं दें’

2019 राजस्थान लोकसभा चुनाव परिणाम

जयपुर ग्रामीण – बीजेपी के राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस के कृष्णा पुनिया को 393171 वोटों के अंतर से हराया था.

जयपुर – बीजेपी के रामचंद्र बोहरा ने कांग्रेस के ज्योति खंडेलवाल को 430626 वोटों से हराया था.

अलवर – बीजेपी के बालक नाथ ने कांग्रेस के जितेंद्र सिंह को 329971 वोटों से हराया था.

टोंक सवाई माधोपुर – बीजेपी के सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कांग्रेस के नमो नारायण मीणा को 111291 वोट से हराया था.

अजमेर- बीजेपी के भागीरथ चौधरी ने कांग्रेस के रिज्जू झुनझुनवाला को 416424 वोट से हराया था.

पाली – बीजेपी के पीपी चौधरी ने कांग्रेस के बद्री राम जाखड़ को 481597 वोटों से हराया था.

चित्तौड़गढ़ – बीजेपी के सीपी जोशी ने कांग्रेस के गोपाल सिंह इडवा 576247 वोटों से हराया था.

राजसमंद – बीजेपी की दीयाकुमारी ने कांग्रेस के देवकी नंदन गुर्जर को 551916 वोटों से हराया.

भीलवाड़ा- बीजेपी के सुभाष चंद्र बहेरिया ने कांग्रेस के रामपाल शर्मा को 612000 वोटों से हराया था.

कोटा – बीजेपी के ओम बिड़ला ने कांग्रेस के रामनारायण मीणा को 279677 वोटों से हराया था.

जोधपुर- बीजेपी के गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस के वैभव गहलोत को 274440 वोट से हराया था.

बाड़मेर- बीजेपी के कैलाश चौधरी ने कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह 323808 वोटों से हराया था.

जालौर – बीजेपी के देवसी मानसिंगराम पटेल ने कांग्रेस के रतन देवासी को 261110 वोटों के अंतर से हराया था.

उदयपुर- बीजेपी के अर्जुनलाल मीणा ने कांग्रेस के रघुवर सिंह मीणा को 437914 वोटों से हराया था.

बांसवाड़ा – बीजेपी के कनकमल कटारा ने कांग्रेस के ताराचंद भगोरा को 305464 वोटों से हराया था.

श्रीगंगानगर – बीजेपी के निहाल चंद बहेरिया ने कांग्रेस के रामपाल शर्मा को 406978 वोटों से हराया था.

बीकानेर – बीजेपी के अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस के मदन गोपाल मेघवाल को 264081 वोटों से हराया था.

करौली- धौलपुर- बीजेपी के मनोज रजोरिया ने कांग्रेस के संजय कुमार जाटव को 97682 वोटों से हराया था.

दौसा – बीजेपी के जसकौर मीना ने कांग्रेस के सविता मीणा को 78444 वोटों से हराया था.

नागौर – RLP के हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस के ज्योति मिर्धा को 181260 वोटों के अंतर से हराया था.

झालावाड़ बारां- बीजेपी के दुष्यंत सिंह ने कांग्रेस के प्रमोद शर्मा को 453928 वोटों के अंतर से हराया था.

चूरू – बीजेपी के राहुल कासवान ने कांग्रेस के रफीक मंडेलिया को 334402 वोटों से हराया था.

झुंझुनूं- बीजेपी के नरेंद्र खिंचल ने कांग्रेस के श्रवण कुमार को 302547 वोटों के अंतर से हराया था.

सीकर- बीजेपी के सुमेधानंद सरस्वती ने कांग्रेस के सुभाष महारिया को 297156 वोटों से हराया था.

भरतपुर- बीजेपी के रंजीता कोहली ने कांग्रेस के अभिजीत कुमार जाटव को 318399 वोटों से हराया था.

क्र.सं.संसद निर्वाचन क्षेत्रसदस्य का नामदल का नाम
1अजमेरश्री भागीरथ चौधरीभारतीय जनता पार्टी
2अलवरश्री बालक नाथभारतीय जनता पार्टी
3बांसवाड़ा (अनुसूचित जनजाति)श्री कनकमल कटाराभारतीय जनता पार्टी
4बाड़मेरश्री कैलाश चौधरीभारतीय जनता पार्टी
5भरतपुर (अनुसूचित जाति)श्रीमती रंजीता कोलीभारतीय जनता पार्टी
6भीलवाड़ाश्री सुभाष चन्‍द्र बहेड़ियाभारतीय जनता पार्टी
7बीकानेर (अनुसूचित जाति)श्री अर्जुन राम मेघवालभारतीय जनता पार्टी
8चित्तौड़गढ़श्री चंद्र प्रकाश जोशीभारतीय जनता पार्टी
9चुरूश्री राहुल कस्‍वांभारतीय जनता पार्टी
10दौसा (अनुसूचित जनजाति)श्रीमती जसकौर मीणाभारतीय जनता पार्टी
11गंगानगर (अनुसूचित जाति)श्री निहाल चंदभारतीय जनता पार्टी
12जयपुरश्री रामचरण बोहराभारतीय जनता पार्टी
13जयपुर ग्रामीणश्री कर्नल राज्यवर्धन राठौरभारतीय जनता पार्टी
14जालौरश्री देवजी पटेलभारतीय जनता पार्टी
15झालावाड़-बारांश्री दुष्‍यंत सिंहभारतीय जनता पार्टी
16झुंझुनूश्री नरेंद्र कुमारभारतीय जनता पार्टी
17जोधपुरश्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावतभारतीय जनता पार्टी
18करौली – धौलपुर (अनुसूचित जाति)श्री मनोज राजोरियाभारतीय जनता पार्टी
19कोटाश्री ओम बिरलाभारतीय जनता पार्टी
20नागौरश्री हनुमान बेनीवालराष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी
21पालीश्री पी.पी. चौधरीभारतीय जनता पार्टी
22राजसमन्‍दश्रीमती दीया कुमारीभारतीय जनता पार्टी
23सीकरश्री सुमेधानंद सरस्‍वतीभारतीय जनता पार्टी
24टोंक-सवाई माधोपुरश्री सुखबीर सिंह जौनापुरियाभारतीय जनता पार्टी
25उदयपुर (अनुसूचित जनजाति)श्री अर्जुनलाल मीनाभारतीय जनता पार्टी
विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola