राजस्थान विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, इन्हें मिला टिकट
Rajasthan Election 2023 : राजस्थान के लिए पिछली तीन सूची के जरिये 95 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. इस चौथी सूची के साथ अब तक पार्टी द्वारा कुल 151 उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं. राज्य की 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी.
Rajasthan Election 2023 : कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 56 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है. चौथी लिस्ट में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ और पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह का नाम भी शामिल किया गया है. पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, वल्लभ को उदयपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है. जबकि, मानवेंद्र सिंह को बाड़मेर जिले के सिवाना विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है.
151 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है कांग्रेस
इससे पहले कांग्रेस राजस्थान के लिए पिछली तीन सूची के जरिये 95 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. इस चौथी सूची के साथ अब तक पार्टी द्वारा कुल 151 उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं. राज्य की 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी.
भाषा इनपुट से साभार
Congress releases a list of 56 candidates for the upcoming election in Rajasthan.
Gourav Vallabh to contest from Udaipur. pic.twitter.com/WVaI9SKHdP
— ANI (@ANI) October 31, 2023
चुनाव को लेकर आयोग सख्त
एक तरफ राजस्थान में चुनाव को लेकर सियासी दल उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रहे हैं. तो वहीं, पांच राज्यों में होने जा विधानसभा चुनावों के को लेकर चुनाव आयोग ने एक अधिसूचना जारी कर दी है. आयोग ने कहा है कि सात नवंबर सुबह सात बजे से लेकर 30 नवंबर शाम साढ़े छह बजे तक एग्जिट पोल करने, उसके प्रकाशन और प्रचार पर पाबंदी लगी रहेगी. छत्तीसगढ़ में दो चरणों में, सात नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होगा. वहीं मिजोरम, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में क्रमश: सात नवंबर, 17 नवंबर, 25 नवंबर और 30 नवंबर को मतदान होगा.
चुनावी कानून के प्रावधानों का हवाला देते हुए निर्वाचन आयोग ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति, जो इस धारा के प्रावधानों का उल्लंघन करेगा, उसे दो साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों सजा दी जा सकती है. आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और नगालैंड में विधानसभा उपचुनाव को लेकर 7 नवंबर, 2023 को सुबह सात बजे से लेकर 30 नवंबर 2023 शाम साढ़े छह बजे के बीच की अवधि को उस अवधि के रूप में अधिसूचित किया, जिस दौरान प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या किसी अन्य माध्यम से एग्जिट पोल करना, उसका प्रकाशन या प्रचार करना निषिद्ध रहेगा.
भाषा इनपुट से साभार
Also Read: अमृत कलश यात्रा का समापन समारोह, बोले पीएम मोदी- ‘नए संकल्प का कर रहे हैं शुभारंभ’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










