पश्चिमी विक्षोभ का भयंकर असर, और बिगड़ेगा मौसम, 4 दिनों तक झमाझम बारिश, आंधी-तूफान का भी अलर्ट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 May 2025 4:50 PM
Heavy Rain Alert, AI Image
Rain Alert: देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला हुआ नजर आ रहा है. पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक आंधी, बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान से लेकर असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश समेत कई और राज्यों में मौसम ने करवट ली है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 4 से पांच दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा.
Rain Alert: देश भर में मौसम ने करवट ले ली है. पश्चिमी विक्षोभ का भयंकर असर दिख रहा है. उत्तर भारत और उत्तर पूर्वी भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण झमाझम बारिश हो रही है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवा का दौर दिख रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, इसके कारण मौसम में बदलाव हो गया है. आईएमडी ने इन्सैट 3 डीआर उपग्रह से जारी तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि आने वाले दिन चार दिनों तक देश के कई हिस्सों में मौसम के तेवर तल्ख रहने वाले हैं.
उत्तर-पश्चिम भारत का मौसम
- 5 से 11 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश की संभावना है और राजस्थान में छिटपुट बारिश हो सकती है.
- 5 और 6 मई को उत्तराखंड में और 5 मई को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है.
- 5 से 8 मई के दौरान हिमाचल प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से 70 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी चलने की संभावना है.
- 5 से 9 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर और 5 और 6 मई को पूर्वी राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है.
- 6 और 07 मई को उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. 5 से 7 मई के दौरान राजस्थान में भी भारी बारिश होने की संभावना है.
पश्चिम भारत में मौसम में बदलाव
- 5 से 9 मई के दौरान गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर छिटपुट हल्की और मध्यम बारिश की संभावना है.
- 6 और 7 मई को मध्य महाराष्ट्र और 7 मई को मराठवाड़ा में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है.
- 5 से 8 मई के दौरान गुजरात राज्य में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गरज के साथ 70 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है. 5 से 8 मई के दौरान गुजरात राज्य में छिटपुट भारी बारिश की संभावना है, जबकि 6 मई को गुजरात क्षेत्र में बहुत भारी बारिश हो सकती है.
पूर्वी और मध्य भारत का मौसम
- मौसम विभाग के मुताबिक 7 मई तक बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 40 से 50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की गति तक की तेज हवाएं चलने की संभावना है. 9 मई तक मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में तेज हवा का दौर जारी रह सकता है.
- 5 और 6 को पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 50 से 60 किमी प्रति घंटे से लेकर 70 किमी प्रति घंटे की गति तक की तेज आंधी चलने की संभावना है.
दिल्ली में बादलों का डेरा
मई महीने की शुरुआत से ही दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है. बीते दिनों कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, बारिश के कारण मौसम भी सुहाना हो गया है. तापमान में गिरावट आई है. लोगों को गर्मी से राहत मिली है. सोमवार को भी दिल्ली के आसमान पर बादलों का डेरा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. कई जगहों पर 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल चलने की उम्मीद है.
राजस्थान में जारी रहेगा आंधी-बारिश का दौर
पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियां इस सप्ताह जारी रहने का अनुमान है. मौसम केंद्र जयपुर ने सोमवार को कहा कि अगले चार से पांच दिन राज्य के दक्षिणी और पूर्वी भाग में तेज मेघ गर्जन, आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना है. इसके अनुसार आज भी पश्चिमी विक्षोभ एक परिसंचरण तंत्र के रूप में उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है. वायुमंडल के निचले स्तरों में आज एक परिसंचरण तंत्र उत्तर पूर्वी राजस्थान व दूसरा दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर बना हुआ है. इसके प्रभाव से जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भाग में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.
बीते 24 घंटों में तेज हवा के साथ भारी भारी बारिश हुई
बीते 24 घंटों में देश के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं का दौर चला. मौसम विभाग के अनुसार तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, पश्चिम मध्य प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश और तेज हवा का दौर दिखा. इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगितबाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार में अलग-अलग स्थानों पर 40 से 70 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चली. झारखंड, गुजरात क्षेत्र, तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, रायलसीमा, तेलंगाना में मौसम का यही हाल दिखा. तमिलनाडु, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि दर्ज की गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










