Heavy Rain Alert: 5 मई को इन राज्यों में भारी बारिश, चलेंगी तूफानी हवा, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 May 2025 8:08 AM

विज्ञापन

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: देश के अधिकांश राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग ने बारिश और आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आईएमडी का अनुमान है कि 8 मई तक देश के कई हिस्सों में मौसम का ऐसा ही हाल रह सकता है. एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम ने करवट ले लिया है. दिल्ली से लेकर यूपी राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार झारखंड समेत कई और राज्यों में तेज हवा के साथ भारी बारिश हो रही है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले लिया है. देश के आधे से ज्यादा हिस्सों में आंधी के साथ बारिश हो रही है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार, झारखंड समेत उत्तर पूर्व, और पूर्वी भारत के कई इलाकों में बारिश हो रही है. कई जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल रही है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Heavy rain alert

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि उत्तर, पूर्वी, पूर्वोत्तर और मध्य भारत के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 5 मई को दिल्ली, यूपी समेत कई उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 6 मई तक बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से 60 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी चल सकती है. बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Heavy rain alert

देश कई राज्यों में आंधी बारिश का दौर

5 मई को मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से 70 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी चलने की संभावना है. 5 और 6 को विदर्भ, 5 मई को छत्तीसगढ़, ओडिशा, में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 9 मई तक कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है.

Heavy Rain IMD alert
Heavy rain imd alert

मौसम ने लिया है करवट

आईएमडी का अनुमान है कि उत्तर पश्चिम भारत में 7 मई तक मौसम के तेवर तल्ख रहेंगे. वहीं मध्य, पूर्वी भारत में अगले 4 से 5 दिनों के बीच आंधी तूफान, भारी बारिश और ओलावृष्टि अनुमान है. पूर्वोत्तर भारत में 5 से 8 मई के बीच भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि देश के कई राज्यों में 8 मई तक मूसलाधार बारिश हो सकती है. इसके अलावा गरज-चमक के साथ तेज हवा भी चलेगी.

Heavy rain alert

50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

IMD ने असम और मेघालय, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई है. विभाग के मुताबिक इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर गरज चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है.

Heavy rain alert

Also Read: Rajasthan Heavy Rain Warning: राजस्थान में भारी बारिश, गिरे ओले, पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगामी दिनों में चलेगी आंधी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola