बंगाल के सरकारी स्कूल से नेता आउट, परिचालन समिति में अब होंगे अभिभावक

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की बैठक करते मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

शिक्षा विभाग की बैठक करते मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल सरकार शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है. 81 हजार स्कूलों का कायाकल्प होगा, वहीं निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर लगाम कसी जाएगी. परिचालन समितियों में नेताओं की जगह अब अभिभावकों को मिलेगी.

विज्ञापन

कोलकाता से गोपाल की रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव का ब्लूप्रिंट तैयार किया है. सोमवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विकास भवन में प्राइमरी, अपर प्राइमरी, सेकेंडरी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की संरचना को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की. बैठक में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार और केंद्र सरकार के आठ वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

अगले सप्ताह तक केंद्रांश मिलने की उम्मीद

बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि शिक्षा समवर्ती सूची का विषय है. इसलिए केंद्र और राज्य सरकार की इसमें समान जिम्मेदारी है. पिछली सरकार की गलत नीतियों के कारण केंद्र का जो पैसा रुका हुआ था, वह जल्द ही राज्य के खजाने में आ जायेगा. इस वित्तीय वर्ष की केंद्रीय ग्रांट की राशि अगले सप्ताह मिलने की उम्मीद है.

81 हजार स्कूलों का होगा कायाकल्प

एक अगस्त से राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में नये अध्याय की शुरुआत होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय ग्रांट की राशि से राज्य के 81 हजार स्कूलों का कायाकल्प किया जायेगा. सभी स्कूलों में स्वच्छ शौचालय और आर्सेनिक मुक्त पेयजल की व्यवस्था की जायेगी. छात्राओं की सुविधा के लिए सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें भी लगायी जायेंगी.

बेलगाम फीस वृद्धि पर भी कड़ी नजर

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अगस्त से राज्य के छात्रों को मिलने वाले मिड डे मील की पोषण गुणवत्ता में भी सुधार किया जायेगा. इसके साथ ही सरकार निजी स्कूलों और विश्वविद्यालयों की बेलगाम फीस वृद्धि पर भी कड़ी नजर रखेगी. जिन संस्थानों को एनओसी दी गयी है, उनकी सख्ती से जांच होगी. यदि वे नियमों का पालन नहीं करते हैं तो उनकी मंजूरी के नवीनीकरण पर पुनर्विचार किया जायेगा.

परिचालन कमेटियों में नेता को को जगह नहीं

उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षा को किसी भी कीमत पर उत्पाद नहीं बनने दिया जायेगा. मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि स्कूलों की परिचालन कमेटियों में किसी भी नेता को शामिल नहीं किया जायेगा. इन कमेटियों में छात्रों के अभिभावकों को स्थान दिया जायेगा, जबकि स्कूल के प्रशासक को ही परिचालन कमेटी का मुख्य अधिकारी बनाया जायेगा.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नियुक्तियों की समस्या जल्द होगी खत्म

उन्होंने ओबीसी मामले के कारण नियुक्तियों में हो रही देरी पर कहा कि जल्द ही विधानसभा में कानून लाकर स्थिति को दुरुस्त किया जायेगा. उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार जल्द ही इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की प्रक्रिया से आगे निकल जायेगी. उन्होंने बताया कि नियुक्ति बोर्ड का चेयरमैन दुष्मंत नरियाल को बनाया गया है और उन्होंने सोमवार से पदभार संभाल लिया है. नियुक्ति प्रक्रिया पूरी तरह साफ-सुथरी और पारदर्शी होगी.

Also Read: पश्चिम बंगाल में 12 जिलों के मदरसों की होगी जांच, 21 जुलाई तक सरकार को मिलेगी रिपोर्ट


विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola