Rajasthan Heavy Rain Warning: राजस्थान में भारी बारिश, गिरे ओले, पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगामी दिनों में चलेगी आंधी

Updated at : 04 May 2025 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Alert

सांकेतिक तस्वीर

Rajasthan Heavy Rain Warning: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. आईएमडी के मुताबिक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव दिख रहा है. उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी के साथ बारिश हो रही है. राजस्थान में भी मौसम के तेवर बदल गये है. भीषण गर्मी के बीच कई राज्यों में आंधी बारिश का दौर शुरू हो गया है.

विज्ञापन

Rajasthan Heavy Rain Warning: पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवा चल रही है. उत्तर भारत के कई राज्यों में भी मौसम बदल गया है. मौसम में बदलाव का असर राजस्थान में भी नजर आ रहा है. कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का व्यापक असर दिख रहा है. शनिवार और रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में आंधी बारिश देखने को मिली. आईएमडी के मुताबिक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते राजस्थान के चूरू में ओलावृष्टि हुई है जबकि अनेक जगह बारिश हुई.

कई इलाकों में दर्ज की गई बारिश

आईएमडी के जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक रविवार सुबह तक बीते 24 घंटे की अवधि में चुरू जिले में ओलावृष्टि हुई. इस दौरान राजधानी जयपुर के साथ-साथ बारां, सिरोही, नागौर, जोधपुर, बीकानेर व पाली जिले में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई. जयपुर सहित कई जिलों में शनिवार शाम तेज आंधी के बाद बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली.

एक सप्ताह तक गर्मी से राहत

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक राज्य में भीषण गर्मी नहीं पड़ेगी. इसमें एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के अनेक भागों में मेघ गर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने, आकाशीय बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है. मौसम विभाग ने अगले सप्ताह के दौरान राज्य के अनेक भागों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है.

इन इलाकों में गरजेंगे मेघ, होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में पांच से सात मई के दौरान तीव्र मेघ गर्जन, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने व मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. जबकि छह से सात मई को बाड़मेर, जालोर और आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है.

Also Read: गरज-बिजली और आंधी का अलर्ट, 20 से ज्यादा राज्यों में बदलेगा मौसम, 8 मई तक भारी बारिश की चेतावनी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola