Video: स्कूल जा रहे थे बच्चे, तभी वैन में लग गई आग, गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक
वैन में आग लगने के बाद की तस्वीर (Photo: PTI)
Video : राजस्थान के झुंझुनूं जिले में मंगलवार (30 जून) सुबह करीब 10 बच्चों को लेकर जा रही एक प्ले स्कूल वैन में अचानक आग लग गई. इसका वीडियो सामने आया है जिसे न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है. आप भी देखें ये वीडियो.
Video : पेरेंट्स ने सुबह बच्चों को उठाया होगा. उन्हें स्कूल के लिए तैयार किया होगा. बहुत ही प्यार से बच्चों को वैन में बैठाया होगा, लेकिन उन्हें क्या पता था कि वैन में आग लग जाएगी. उनके बच्चों की जान पर आफत आ जाएगी. प्रत्यक्षदर्शी रामअवतार सैनी ने बताया कि यह प्राइवेट गाड़ी स्कूल वैन के रूप में बच्चों को लाने-ले जाने का काम कर रहा था. वैन में करीब 10 बच्चे सवार थे, तभी उसमें अचानक आग लग गई. उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा हादसा बन सकता था, लेकिन भगवान की कृपा से सभी बच्चे सुरक्षित बच गए. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर जल्द काबू पा लिया. हालांकि तब तक वैन पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी. देखें वैन में आग लगने के बाद का वीडियो.
VIDEO | Rajasthan: School van catches fire in Jhunjhunu, all 10 children aboard rescued safely.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 30, 2026
Eyewitness Ramavatar Saini says, "This private vehicle was operating as a private school transport. It was bringing children and it could have turned into a massive tragedy, but by… pic.twitter.com/cXh1FR4SSd
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








