राहुल गांधी के 'मेलोनी' तंज पर सरकार का जवाब, कहा- इटली से भारत के रिश्ते मजबूत
भारत विदेश सचिव रणधीर जयसवाल
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विदेश नीति को लेकर प्रधानमंत्री पर सवाल उठाए थे. विदेश मंत्रालय ने इस पर रिएक्शन देते हुए भारत-इटली के मजबूत रिश्तों पर जोर दिया है.
विदेश मंत्रालय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की विदेश नीति और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंधों पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है. MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि भारत और इटली के रिश्ते मजबूत हैं और हाल के वर्षों में दोनों देशों के संबंधों में विस्तार हुआ है. उन्होंने कहा कि भारत अपनी कूटनीतिक साझेदारी को आपसी सम्मान और समझ के आधार पर आगे बढ़ाता है.
'मेलोनी समझ के तो नहीं पकड़ा था'
राहुल गांधी ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री का काम दूसरे नेताओं से सिर्फ दोस्ती करना या गर्मजोशी दिखाना नहीं, बल्कि भारत के हितों की रक्षा करना है. उन्होंने मंच पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को गले लगाकर अपनी बात समझाई. इसके बाद दीक्षित ने मजाकिया अंदाज में पूछा, “मेलोनी समझ के तो नहीं पकड़ा था?” इस पर राहुल गांधी ने जवाब दिया, “I have not reached there yet.”
MEA ने क्या कहा?
राहुल गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत और इटली के बीच संबंध लगातार मजबूत हुए हैं. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच आपसी सम्मान और समझ है और कूटनीतिक संबंधों को इसी भावना के साथ आगे बढ़ाया जाता है. राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर बीजेपी नेताओं ने भी आपत्ति जताई थी और इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है.
Also read : राष्ट्रपति मुर्मू का देश के नाम संदेश: 2047 के विकसित भारत का सपना, विभाजन से ऑपरेशन सिंदूर तक का किया जिक्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By आलोक पाठक
आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








