20 से ज्यादा राज्यों में बदलेगा मौसम, 8 मई तक भारी बारिश की चेतावनी, गरज-बिजली और आंधी का अलर्ट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 04 May 2025 3:55 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Rain Havoc: देश के कई राज्यों में आंधी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी 8 मई तक बारिश और तेज हवा का सिलसिला जारी रह सकता है. मौसम में बदलाव के कारण उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर, मध्य, पूर्व और प्रायद्वीपीय भारत में गरज बिजली, आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

वेदर हाइलाइट्स

  • 7 मई तक उत्तर-पश्चिम भारत में गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
  • मध्य, पूर्व और प्रायद्वीपीय भारत में अगले 4 से 5 दिनों तक गरज के साथ बारिश, बिजली, ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी
  • 5 से 8 मई के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना.

Rain Havoc: देश भर के 20 से ज्यादा राज्यों में मौसम बदल गया है. उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर, मध्य, पूर्व और प्रायद्वीपीय भारत में गरज बिजली, आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 4 मई से लेकर 8 मई तक इन इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है. इसके अलावा गरज-चमक के साथ तेज हवा का दौर भी देखने को मिलेगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है.

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई इलाकों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार 7 मई तक उत्तर-पश्चिम भारत में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती है. इसके अलावा अगले 4 से 5 दिनों के दौरान मध्य भारत, पूर्व और प्रायद्वीपीय भारत में भी गरज-बिजली के साथ बारिश, ओलावृष्टि और तूफानी हवा चलने की संभावना है. वहीं, 5 से 8 मई के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.

50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा

आईएमडी ने असम और मेघालय, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई है. विभाग के मुताबिक इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर गरज चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. ओडिशा और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है.

पूर्वी और मध्य भारत में बारिश के साथ तेज हवा का अलर्ट

  • मौसम विभाग के मुताबिक 4 मई तक बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश का दौर रहेगा. इसके साथ तेज हवा और गरज चमक भी दिखेगी.
  • 6 मई तक मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में मौसम के तेवर तल्ख रहेंगे. यहां गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना है.
  • 5 और 6 मई को पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा 5 मई को बिहार के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. इन इलाकों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है.

उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज

  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत दिल्ली, यूपी, राजस्थान में गरज, बिजली और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.
  • 4 से 6 मई के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में ओलावृष्टि हो सकती है.
  • पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में 4 और 5 मई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. इसके एक दो दिन के अंदर बारिश की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है.
  • कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी अगले सात दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है.

कैसा है मौसमी सिस्टम

मौसम विभाग के मुताबिक निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर उत्तरी पाकिस्तान और आसपास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है. एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और दूसरा निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर पश्चिम उत्तर प्रदेश पर स्थित है. एक ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर स्थित है. एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ इस चक्रवाती परिसंचरण से दक्षिण तमिलनाडु तक और एक पूर्वी- पश्चिमी साइक्लोनिक सर्कुलेशन से निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर उत्तर ओडिशा तक स्थित है. मौसम तंत्र में बदलाव के कारण देश के कई हिस्सों में मौसम भी बदल गया है.

Also Read: Bihar Weather: बिहार का बदला मौसम, प्रदेश में अगले तीन दिनों तक आंधी-पानी के साथ वज्रपात का अलर्ट, ठनका से महिला की मौत

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola