Bihar Weather: बिहार का बदला मौसम, प्रदेश में अगले तीन दिनों तक आंधी-पानी के साथ वज्रपात का अलर्ट, ठनका से महिला की मौत

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 03 May 2025 8:30 PM

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather: बिहार का मौसम बदल गया है. मौसम विशेषज्ञों की मानें तो रविवार से अगले तीन दिनों तक बारिश झेलनी पड़ सकती है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार इस दौरान तेज हवा, वज्रपात और बारिश की संभावना बनी हुई है. वैसे, रविवार के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक यह स्थिति 5 मई तक रह सकती है. मौसम विभाग ने इस हालात में किसानों को अगाह किया है कि वे खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े न हों.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में आगामी 7 मई तक आंधी वज्रपात के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. इस दौरान कहीं बारिश तो कहीं धूल भरी आंधी भी चल सकती है. प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में दो तीन दिनों तक पूरी तरह से मौसम खराब रहेगा. आसमान में बादल छाये रहेंगे. इसी बीच कभी धूप कभी उमस भरी गर्मी कभी हवा के झोंको के साथ हल्की बारिश होगी. मौसम वैज्ञानिक डॉ अनूप कुमार चौबे ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से चल रही है पूरबा हवा के प्रभाव से औरंगाबाद समेत कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से इन्कार नहीं किया जा सकता है. इस दौरान 30 से लेकर 50 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने पांच मई सोमवार तक येलो अलर्ट जारी किया है. बुधवार यानी सात मई से मौसम साफ होगा. प्रकृति में पछुआ हवा का प्रभाव रहेगा. मौसम के तापमान में वृद्धि होगी. मौसम विभाग ने आम जनों से अपील की है कि खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें. विपरीत मौसम में वज्रपात से बचाव के लिए सुझावों का अनुपालन करें. बगैर जरूरत के घरों से बाहर न निकले सुरक्षित रहें. मेघ गर्जन के दौरान पेड़-पौधे के नीचे शरण न लें. बेमौसम बारिश के दौरान भिगने से बचें. उन्होनें बताया कि दो मई को वातावरण का अधिकतम तापमान 35.8 और तीन मई को न्यूनतम 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. एक सप्ताह से मौसम के करवट लेने से जहां एक तरफ कृषि कार्य प्रभावित हुई है. वहीं आम जीव जंतुओ को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. हालांकि, तेज हवा चलने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है. ऐसे में शहर से लेकर गांवों तक पेयजल का किल्लत हो रहा है.

गया के मांडर गांव में वज्रपात से महिला की मौत

गया के डुमरिया थाना क्षेत्र की कोल्हूवार पंचायत के मांडर गांव में वज्रपात से एक महिला की मौत हो गयी. वहीं, एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. मरने वाली महिला की पहचान रामलाल मांझी की 50 वर्षीय पत्नी विपत्ति देवी के रूप में की गयी है. वहीं, जख्मी महिला की पहचान नंदई गांव निवासी मिथिलेश पासवान की पत्नी शांति देवी के रूप में की गयी है. इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि विपत्ति देवी आम के पेड़ की रखवाली कर रही थी.

अचानक पानी आने के कारण अन्य लोग भी पेड़ के नीचे जा छुपे. इसी बीच वज्रपात होने से दोनों महिलाएं जख्मी हो गयी. स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया पहुंचाया, जहां रामलाल मांझी की पत्नी विपत्ति देवी की मौत रास्ते में ही हो गयी. वहीं, शांति देवी को इलाज करने के बाद छुट्टी दे दी गयी. वज्रपात से मौत की सूचना मिलते ही डुमरिया थाने की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया. अंचलाधिकारी डुमरिया पुनीत कौशल ने बताया कि वज्रपात से महिला की मौत की सूचना मिली है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: Organic Fertilizer: बिहार में अब गुड़-गोबर और मट्ठा से बनने लगी खाद, खेत में डालने पर बंजर भूमि बनेगा उपजाऊ

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन