Rain Alert: 18 से 20 फरवरी तक दिल्ली से लेकर बिहार-झारखंड में बारिश का अलर्ट, बदलेगा मौसम
Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Feb 2025 11:21 AM
Rain Alert
Rain Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि पूर्वोत्तर राज्यों समेत देश के कई और हिस्सों में बारिश का दौर शुरू होने वाला है. आईएमडी के मुताबिक 18 फरवरी से लेकर 20 फरवरी के बीच बारिश होगी. कुछ इलाकों में 21 फरवरी को भी बारिश हो सकती है.
Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. पूर्वोत्तर भारत में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. एक नया पश्चिमी विक्षोभ 18 फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक्टिव हो सकता है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि इसके कारण उत्तरी और पूर्वोत्तर भारत समेत कई और इलाकों का मौसम बदलेगा. अगले 48 घंटों में कई हिस्सों में बारिश की संभावना है.

आईएमडी के मुताबिक बिहार, झारखंड, पूर्वोत्तर भारत और मध्य उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 19 और 20 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, गंगा के मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना जताई है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई अहम बदलाव नहीं होने की संभावना है. बारिश होने के कारण न्यूनतम तापमान में एक दो डिग्री की गिरावट हो सकती है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि देश की राजधानी दिल्ली में आज हल्के बादल छाए रह सकते हैं. 19 फरवरी को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है. 20 फरवरी को भी दिल्ली में बारिश की संभावना है.

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले आज दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिण हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है.

आज बिहार, झारखंड, पूर्वोत्तर भारत और मध्य उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. 19 और 20 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

Also Read: Rajasthan Rain Alert: 18 से 20 फरवरी तक बदलेगा मौसम, उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान में बारिश का अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










