इजरायल पहुंचे पीएम मोदी, नेतन्याहू ने लगाया गले, देखें स्वागत की तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार को इजराइल पहुंचे. एयरपोर्ट पर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और पत्नी सारा ने उनका जोरदार स्वागत किया. यह मोदी की 2017 के बाद यह दूसरी इजराइल यात्रा है. पीएम नेतन्याहू के निमंत्रण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजराइल आएं हैं.
PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार को इजराइल पहुंचे. एयरपोर्ट पर पीएम नेतन्याहू ने उनका जोरदार स्वागत किया.

पीएम नेतन्याहू ने गले लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया. नेतन्याहू अपनी पत्नी सारा के साथ हवाई अड्डे पर पीएम मोदी की अगवानी के लिए मौजूद थे.

साल 2017 के बाद पीएम मोदी की यह दूसरी इजराइल यात्रा है. पीएम मोदी ने कहा कि उनकी यह यात्रा उनके मित्र प्रधानमंत्री नेतन्याहू के निमंत्रण पर हो रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजराइल की संसद नेसेट को संबोधित करेंगे और ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दो दिवसीय दौरे को इजराइली मीडिया ने भारत इजराइल द्विपक्षीय संबंधों में एक ऐतिहासिक क्षण कहा है.

संसद भवन की ओर जाने वाली सड़कों के किनारे भारतीय और इजराइली झंडे लगाये गए हैं. और नेसेट को भारत के तिरंगे से रोशन किया गया है.

इजराइली मीडिया ने यह भी कहा है कि एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग और साइबर सुरक्षा में उच्च स्तरीय सहयोग के साथ-साथ रक्षा संबंधों में संयुक्त उत्पादन की ओर बढ़ने पर भारत इजराइल संबंध और मजबूत होंगे.

अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










