Simhastha Kumbh : रेलवे चलाएगा 100 स्पेशल ट्रेन, सिंहस्थ कुंभ में श्रद्धालुओं को नहीं होगी दिक्कत
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 25 Jun 2025 7:58 AM
special trains for Simhastha Kumbh
Simhastha Kumbh : सिंहस्थ कुंभ को लेकर रेलवे ने कमर कस ली है. रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि ट्रेन से सिंहस्थ कुंभ में एक करोड़ श्रद्धालु पहुंचेंगे. 100 स्पेशल ट्रेन चलेंगी. वर्ष 2028 के दौरान उज्जैन में यह कुंभ लगने वाला है. यह 2 साल के अंतराल में क्षिप्रा नदी के तट पर लगता है. इसकी तैयारी अभी से चल रही है.
Simhastha Kumbh : रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने मंगलवार को बताया कि वर्ष 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले के दौरान लगभग एक करोड़ श्रद्धालुओं के रेल यात्रा करने की संभावना है. यात्रियों की सुविधा के लिए 100 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. सिंहस्थ कुंभ मेला हर 12 साल में उज्जैन की क्षिप्रा नदी के तट पर आयोजित होता है, जहां भगवान महाकालेश्वर का ज्योतिर्लिंग स्थित है.
रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सतीश कुमार ने इंदौर में बताया कि 2016 के सिंहस्थ कुंभ में करीब 20 लाख श्रद्धालु रेल से उज्जैन पहुंचे थे, जबकि 2028 में यह संख्या बढ़कर एक करोड़ तक पहुंच सकती है. उन्होंने कहा कि इस अनुमान को ध्यान में रखते हुए रेलवे 2028 के सिंहस्थ मेले में नियमित ट्रेनों के अलावा 100 विशेष ट्रेनें भी चलाएगा ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके.
कुंभ की अगली पावन डुबकी महाकाल की नगरी में, जानें पहला शाही स्नान कब
रेलवे स्टेशनों पर बिछाई जा रही हैं 22 नयी लाइन
रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि तीन साल बाद लगने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले के दौरान यात्रियों के सैलाब को संभालने के लिए उज्जैन के साथ ही इंदौर, महू, लक्ष्मीबाई नगर और आस-पास के अन्य रेलवे स्टेशनों को तैयार किया जा रहा है. कुमार ने बताया कि हिंदुओं के इस विशाल धार्मिक समागम के दौरान ट्रेनों को खड़ी करने की जगह के इंतजाम के लिए उज्जैन और आस-पास के रेलवे स्टेशनों पर 22 नयी लाइन बिछाई जा रही हैं. उन्होंने बताया कि इनमें से नौ लाइन अकेले उज्जैन में बिछाई जा रही हैं.
रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने कहा,‘‘हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि उत्तम व्यवस्थाओं के चलते सिंहस्थ कुंभ मेले के दौरान रेल का सफर यात्रियों के लिए हमेशा यादगार रहेगा.’’
रेल मंडल की अलग-अलग परियोजनाओं की समीक्षा की गई
इससे पहले, कुमार ने इंदौर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और रतलाम रेल मंडल की अलग-अलग परियोजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने बताया कि इंदौर-दाहोद परियोजना के तहत करीब 32 किलोमीटर लम्बी रेल लाइन बिछाई जा चुकी है और इस वित्तीय वर्ष में परियोजना की कुल 132 किलोमीटर की लम्बाई तक रेल लाइन बिछ जाएगी.
कुमार ने कहा कि 132 किलोमीटर की इस लम्बाई के बाद आगे का भू-भाग थोड़ा मुश्किल है, इसलिए इंदौर से दाहोद तक पूरी रेल लाइन बिछाने में करीब तीन साल लग सकते हैं. मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर को गुजरात के दाहोद शहर से जोड़ने वाली इस महत्वाकांक्षी रेल परियोजना की कुल लम्बाई 205 किलोमीटर है. इसकी नींव वर्ष 2008 में रखी गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










