Rahul Gandhi vs ECI: डेटा फटेगा…'वोट चोरी' पर सड़क से संसद तक बवाल, राहुल गांधी के समर्थन में विपक्ष ने खोला मोर्चा

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 11 Aug 2025 5:20 PM

विज्ञापन

Rahul Gandhi during a protest march

Rahul Gandhi vs ECI: विपक्षी दलों के सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित ‘‘वोट चोरी’’ के खिलाफ सोमवार को संसद भवन परिसर से मार्च निकाला. हालांकि पुलिस ने उन्हें संसद मार्ग पर ही रोक दिया और बाद में हिरासत में ले लिया. राहुल गांधी के समर्थन में विपक्षी सांसदों ने संसद से सड़क तक जोरदार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर फिर से हमला बोला. उन्होंने चुनाव आयोग के नोटिस पर भी बयान दिया. राहुल गांधी ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “यह उनका (चुनाव आयोग का) डेटा है. यह मेरा डेटा नहीं है जिस पर मैं हलफनामे पर हस्ताक्षर करूंगा. उस डेटा को अपनी वेबसाइट पर डालें और आपको पता चल जाएगा. यह सब सिर्फ मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए है. यह सिर्फ बेंगलुरु में ही नहीं, बल्कि कई अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में भी हुआ है.” उन्होंने आगे कहा, “चुनाव आयोग जानता है कि उसका डेटा फटेगा. जो वो चिपने की कोशिश कर रहा है, उसको हम निकाल देंगे.”

Rahul Gandhi vs ECI: लड़ाई राजनीतिक नहीं, संविधान बचाने की है

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘सच्चाई देश के सामने है. यह लड़ाई राजनीतिक नहीं है, यह संविधान को बचाने की लड़ाई है, ‘एक व्यक्ति एक वोट’ की लड़ाई है. हम एक साफ-सुथरी और सही मतदाता सूची चाहते हैं.’’

बीजेपी ने विपक्ष पर देश में अराजकता पैदा करने का लगाया आरोप

बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोग दल देश में अराजकता पैदा करना चाहते हैं और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संविधान विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों के नेता बन गए हैं.

भाजपा की कायराना तानाशाही नहीं चलेगी : खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘‘भाजपा की कायराना तानाशाही नहीं चलेगी. ये जनता के वोट के अधिकार को बचाने की लड़ाई है. यह लोकतंत्र को बचाने का संघर्ष है. ‘इंडिया’ गठबंधन के साथी संविधान की धज्जियां उड़ाने वाली इस भाजपाई साजिश को बेनकाब करके ही रहेंगे.’’

अखिलेश यादव ने बैरिकेड फांदा

विरोध प्रदर्शन के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस के रोके जाने के बाद बैरीकेड फांदकर दूसरी तरफ चले गए. उन्होंने कहा, ‘‘हम वोट बचाने के लिए बैरिकेड फांद रहे हैं. जिन लोगों ने वोट काटे हैं, उनके खिलाफ चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए. 18 हजार वोटों को मतदाता सूची से हटाया था, जिनकी सूची मैंने खुद दी है. आयोग ने हलफनामा मांगा, हमने दे दिया। हर किसी को मतदान करने का अवसर मिलना चाहिए.’’

राहुल गांधी ने दस्तावेज पेश कर चुनाव आयोग पर लगाया था गंभीर आरोप

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेंगलुरु के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र के आंकड़े सामने रखते हुए 7 अगस्त को आरोप लगाया था कि मतदाता सूची में हेरफेर करके ‘‘वोट चोरी’’ का मॉडल बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए लागू किया गया है. उन्होंने मीडिया के सामने महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची के आंकड़े प्रस्तुत किए थे. राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि बेंगलुरु मध्य लोकसभा सीट के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में 1,00,250 मतों की चोरी की गई जबकि यह सीट पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 32,707 मतों के अंतर से जीती थी.

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi vs ECI: चुनाव आयोग से दो-दो हाथ के मूड में राहुल गांधी? वेबसाइट और मोबाइल नंबर जारी किया

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi vs ECI: ‘घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करें या देश से माफी मांगें राहुल गांधी,’ वोट चोरी के आरोप पर EC सख्त

ये भी पढ़ें: ‘पुरानी बोतल में नई शराब, घिसी-पिटी स्क्रिप्ट’, राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग का जवाब

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola