Rahul Gandhi vs ECI: चुनाव आयोग से दो-दो हाथ के मूड में राहुल गांधी? वेबसाइट और मोबाइल नंबर जारी किया

Updated:
विज्ञापन
LoP Lok Sabha Rahul Gandhi

वोट अधिकार रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी

Rahul Gandhi vs ECI: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगता है चुनाव आयोग के साथ दो-दो हाथ करने की तैयारी में हैं. वोट चोरी का आरोप लगा कर राहुल लगातार चुनाव आयोग पर हमला कर रहे हैं. कांग्रेस सांसद ने इसे अब अभियान का रूप देने के मूड में हैं. उन्होंने वोट चोरी की शिकायत के लिए एक वेबसाइट लॉन्च किया है. साथ ही उन्होंने एक मोबाइल नंबर दिया है, जिसमें मिस्ड कॉल करने की अपील की है.

विज्ञापन

Rahul Gandhi vs ECI: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. वोट चोरी का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी पिछले कुछ दिनों से चुनाव आयोग के खिलाफ हमला बोल दिया है. अब इसी कड़ी में उन्होंने एक वेबसाइट शुरू किया है और मिस्ड कॉल के लिए मोबाइल नंबर जारी किया.

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के सामने रखी मांग

राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, “वोट चोरी ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांत पर हमला है. स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए साफ़-सुथरी मतदाता सूची अनिवार्य है. चुनाव आयोग से हमारी मांग साफ है – पारदर्शिता दिखाएं और डिजिटल मतदाता सूची सार्वजनिक करें, ताकि जनता और राजनीतिक दल उसका खुद ऑडिट कर सकें.” राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, “आप भी हमारे साथ जुड़ कर इस मांग का समर्थन करें – http://votechori.in/ecdemand पर जाएं
या 9650003420 पर मिस्ड कॉल दें. ये लड़ाई लोकतंत्र की रक्षा की है.”

राहुल गांधी ने चुनावों में धोखाधड़ी का लगाया आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा और निर्वाचन आयोग के बीच मिलीभगत के जरिए चुनावों में ‘‘बड़े पैमाने पर आपराधिक धोखाधड़ी’’ होने का दावा किया था. नयी दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में गांधी ने दावा किया था कि कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में एक लाख से ज्यादा वोट फर्जी, ‘डुप्लीकेट’ या ‘बल्क वोटर’ पाए गए, जिनके पते अमान्य थे और जो नए मतदाता थे, उन्होंने फॉर्म छह का दुरुपयोग किया था.

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi vs ECI: ‘घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करें या देश से माफी मांगें राहुल गांधी,’ वोट चोरी के आरोप पर EC सख्त

राहुल गांधी पर चुनाव आयोग सख्त

राहुल गांधी के आरोप पर चुनाव आयोग ने भी पलटवार किया है. निर्वाचन आयोग ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से कहा है कि या तो वह अपने दावों के समर्थन में घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करें या फिर ‘‘झूठे’’ आरोप लगाने के लिए देश से माफी मांगें.

ये भी पढ़ें: ‘पुरानी बोतल में नई शराब, घिसी-पिटी स्क्रिप्ट’, राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग का जवाब

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola