मौसम : बिहार-बंगाल में होगी भारी बारिश, झारखंड में भी अलर्ट, जानें अन्य राज्यों का हाल

Updated:
विज्ञापन
मौसम की जानकारी (Photo : PTI)

मौसम की जानकारी (Photo : PTI)

Weather Forecast : मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल और बिहार के कई इलाकों में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. इस दौरान कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

विज्ञापन

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 14 से 17 जुलाई के बीच हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. वहीं 19 जुलाई तक हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी रह सकता है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 14 से 17 जुलाई बीच कई जगहों पर बारिश होने के आसार हैं.

मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 19 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में 15 से 19 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. इसके अलावा 16 और 17 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी चल सकती है. इस दौरान बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें.

राजस्थान में कमजोर होगा मानसून

राजस्थान में फिलहाल मानसून का पहला दौर कमजोर पड़ गया है, जिससे ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, 14 और 15 जुलाई को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और आसपास के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, पूर्वी राजस्थान में अगले 5 से 6 दिनों तक खास बारिश की संभावना नहीं है. 14 से 15 जुलाई के बीच शेखावाटी के साथ जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा अगले 2 से 3 दिनों तक जोधपुर और बीकानेर संभाग में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी तेज हवाएं चलने के आसार हैं.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में 14 से 16 जुलाई तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलने की संभावना है, जिससे उमस कुछ हद तक कम महसूस हो सकती है. फिलहाल इन तीन दिनों में बारिश की संभावना कम है और मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा.


झारखंड का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, झारखंड में 14 से 16 जुलाई तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में वज्रपात भी हो सकता है. 14 जुलाई को उत्तर-पश्चिमी और उससे सटे उत्तर-मध्य जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं. वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है. इसके अलावा पूरे राज्य में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.


झारखंड का मौसम
झारखंड का मौसम

बिहार का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 14 जुलाई को बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. उत्तर बिहार के सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं पटना, नालंदा, गया, नवादा, भागलपुर, बांका, जमुई और दक्षिण बिहार के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पश्चिमी बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, गोपालगंज और सिवान जैसे जिलों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.


बिहार का मौसम
बिहार का मौसम


विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola