‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’: युवती ने कुछ यूं राहुल गांधी को पहनाई माला, साथ में खिंचवाई तस्वीर
**EDS: IMAGE VIA AICC** Kohima: Congress leader Rahul Gandhi during the 'Bharat Jodo Nyay Yatra', in Kohima, Nagaland, Tuesday, Jan. 16, 2024. (PTI Photo)(PTI01_16_2024_000012B)
rahul gandhi bharat jodo nyay yatra: जो वीडियो सामने आया है उसमें एक युवती कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गले में एक खास माला पहनाते नजर आ रही है. इसके बाद वह उनके साथ फोटो भी क्लिक करवाती है. आप भी देखें ये वीडियो
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ सोमवार शाम नगालैंड पहुंची. इसके बाद मंगलवार को यह यात्रा फिर से कोहिमा से शुरू हुई. राहुल गांधी अपनी पार्टी के सहयोगियों के साथ मणिपुर की सीमा से लगे कोहिमा जिले के खुजामा गांव कल देर शाम पहुंचे और यहां से आज अपने अगले गंतव्य की ओर निकले. ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तीसरे दिन का वीडियो कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तीसरे दिन की शुरुआत… आज यात्रा नागालैंड के लोगों के बीच रहेगी….लोगों से मिलते, उनकी बात समझते न्याय की ये यात्रा आगे बढ़ रही है…भारत जोड़ो न्याय यात्रा…न्याय का हक मिलने तक….
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तीसरे दिन की शुरुआत. आज यात्रा नागालैंड के लोगों के बीच रहेगी.
लोगों से मिलते, उनकी बात समझते न्याय की ये यात्रा आगे बढ़ रही है.
भारत जोड़ो न्याय यात्रा 🇮🇳
न्याय का हक मिलने तक pic.twitter.com/KY4Qhj5NGW— Congress (@INCIndia) January 16, 2024
क्या है वीडियो में देखें
कांग्रेस ने जो वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है उसमें राहुल गांधी लोगों से मिलते नजर आ रहे हैं. वीडियो के शुरू में एक युवती कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गले में एक खास माला पहनाते नजर आ रही है. इसके बाद वह उनके साथ फोटो भी क्लिक करवाती है. इतना करने के बाद कांग्रेस नेता आगे बढ़कर हाथ हिलाते हुए लोगों ने मिलते नजर आ रहे हैं. वे कतार में खड़े लोगों से लगातार हाथ मिलाते हुए आगे बढ़े और अपनी यात्रा जारी रखी.
बंद कमरे में राहुल गांधी ने की बैठक
आपको बता दें कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर के थौबल में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. सोमवार को कांग्रेस की नगालैंड इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष ख्रीदी थेनुओ ने बताया था कि अपने प्रवास के दौरान राहुल गांधी नगा होहो सहित नगा आदिवासी संगठनों, नागरिक संस्थाओं और चर्च निकायों के साथ उनके मुद्दों और समस्याओं पर बंद कमरे में बैठकें करेंगे. राहुल गांधी की यह यात्रा 18 जनवरी को असम में प्रवेश करेगी और इससे पहले नगालैंड के पांच जिलों कोहिमा, त्सेमिन्यु, वोखा, जुन्हेबोटो और मोकोकचुंग से गुजरेगी.
एक ‘विशेष टिकट’ लेना होगा लोगों को
कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 15 राज्यों के 100 लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरने वाली है. इस दौरान कुल 6,713 किलोमीटर की दूरी बस और पैदल तय की जाएगी और इसका समापन 20 या 21 मार्च को मुंबई में होगा. बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान’ बस पर सवारी करने और ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होने के इच्छुक लोगों को एक ‘विशेष टिकट’ लेना होगा, जिस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की यात्रा के दौरान की एक तस्वीर छपी है. इस बात की जानकारी कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










