Rahul Gandhi in US : 'मोदी का 56 इंच का सीना अब इतिहास, डर खत्म', राहुल गांधी ने कहा

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Rahul Gandhi in US : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सत्तारूढ़ बीजेपी के साथ-साथ आरएसएस पर भी हमला किया है. उन्होंने कहा कि अब डर खत्म हो गया. देखें वीडियो

विज्ञापन

Rahul Gandhi in US : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सत्तारूढ़ बीजेपी पर अपना हमला जारी रखा. उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद लोगों में ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डर’ खत्म हो गया है. अमेरिका में वर्जीनिया के हर्नडॉन में भारतीय प्रवासी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल ने आरोप लगाया कि बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी ने छोटे व्यवसायों पर एजेंसियों के माध्यम से बहुत डर और दबाव बना रहे थे, लेकिन कुछ ही सेकंड में सब कुछ गायब हो गया.

न्यूज एजेंसी एएनआई ने राहुल गांधी के हवाले से खबर दी है. एजेंसी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसका वीडियो जारी किया है. इसमें वे कहते नजर आ रहे हैं कि चुनाव के बाद कुछ बदल गया है. कुछ लोग कह रहे हैं कि ‘डर नहीं लगता अब, डर निकल गया अब’… मेरे लिए यह दिलचस्प है कि बीजेपी और पीएम मोदी ने इतना डर ​​फैलाया और छोटे व्यवसायों पर जांच एजेंसियों का दबाव बनाया. लेकिन यह सब गायब हो गया. उन्हें यह डर फैलाने में सालों लग गए जबकि कुछ सेकंड में ही सब गायब हो गया.

56 इंच का सीना नहीं रहा मोदी का : राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि संसद में, मैं प्रधानमंत्री को सामने देखता हूं और मैं आपको बता सकता हूं कि श्री मोदी का विचार, 56 इंच का सीना, भगवान से सीधा संबंध, यह सब अब खत्म हो गया है, यह सब अब इतिहास है. उन्होंने कहा कि बीजेपी को यह समझ में नहीं आता कि यह देश सबका है…भारत एक संघ है. संविधान में यह स्पष्ट रूप से लिखा गया है. भारत जो कि एक संघ राज्य है, इतिहास, परंपरा, संगीत और नृत्य विविधता में एकता का प्रतीक है. बीजेपी वाले कहते हैं कि यह संघ नहीं है, यह अलग है.

आरएसएस वाले भारत को नहीं समझते

राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस का कहना है कि कुछ राज्य अन्य राज्यों से नीचा हैं. कुछ भाषाएं अन्य भाषाओं से नीची हैं, कुछ धर्म अन्य धर्मों से हीन हैं और कुछ समुदाय अन्य समुदायों से निम्न हैं. ये लोग (आरएसएस) भारत को नहीं समझते.
Read Also : अमेरिका से राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर किया कटाक्ष, कहा- भारतीय राजनीति में प्रेम का अभाव

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola